Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Oct 25, 2026 | New Delhi —
Business

इंफोसिस प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने दिया पद से इस्तीफा। टेक महिंद्रा की संभालेंगे कमान।

March 11, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
mohit

इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंफोसिस में लंबे समय तक पदभार संभालने के बाद अब मोहित जोशी टेक महिंद्रा की कमान संभालेंगे। मोहित जोशी पिछले 22 साल से इंफोसिस में काम कर रहे थे. मोहित जोशी जून तक कंपनी में काम करेंगे. गौरतलब है कि हाल ही में इंफोसिस के पूर्व प्रेसिडेंट रवि कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया था. वह आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के सीईओ बन गए थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा जानकारी।

इंफोसिस द्वारा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में दी गई जानकारी के मुताबिक मोहित जोशी का इस्तीफा 11 मार्च 2023 से प्रभाव में आ गया है. कंपनी में उनका आखिरी दिन नौ जून 2023 को होगा. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने मोहित जोशी द्वारा कंपनी को दी गई सेवाओं और उनके योगदान की सरहाना की है. इंफोसिस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक मोहित के पास कंपनी के सॉफ्टवेयर, फाइनेंशियल सर्विस, हेल्थ केयर, लाइफ साइंस बिजनेस की जिम्मेदारी थी.

टेक महिंद्रा में सीईओ और एमडी का पद संभालेंगे।

टेक महिंद्रा ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि मोहित जोशी को 20 दिसंबर 2023 से कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में डायरेक्टर बनाया जाएगा. मोहित जोशी 19 दिसंबर 2023 से कंपनी के एमडी पद को संभालेंगे. कंपनी एक्ट 2013 के मुताबिक मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के पद पर मोहित जोशी की नियुक्ति 20 दिसंबर 2023 से लेकर 19 दिसंबर 2023 यानी पांच साल तक प्रभावी होगी।
वे जून तक इंफोसिस में काम करेंगे। मोहित पिछले 22 साल से इंफोसिस में काम कर रहे थे। इंफोसिस ने बताया है कि 11 मार्च, 2023 से मोहित छुट्टी पर रहेंगे और कंपनी के साथ उनका आखिरी दिन 09 जून, 2023 होगा।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join