Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

आराध्या केस पर पहली बार बोली ऐश्वर्या राय बच्चन।

April 27, 2023 Rupali Parihar 1 min read
aishwrya rai

आराध्या बच्चन बीते दिनों चर्चा का विषय रही थीं, जब उनकी सेहत को लेकर एक फेक न्यूज वायरल हुई थी। इसे ​लेकर बच्चन परिवार ने दिल्ली हाई कोर्ट में आराध्या की तरफ से याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट ने बच्चन परिवार को राहत देते हुए फेक न्यूज को तुरंत हटाने का आदेश दिया था। वही अब इस पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना रिएक्शन दिया है।

ऐश्वर्या ने बताया अनावश्यक और असंवेदनशील।

हाल ही में पोन्नियिन सेल्वन का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, जिस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इस दौरान ऐश्वर्या से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे अनावश्यक और असंवेदनशील बताया और कहा ‘ये अच्छी बात है कि मीडिया सिर्फ उन्हीं बातों को तवज्जो दे रही है, जो सही है। मुझे उम्मीद है कि आप लोग इस तरह की खबरों को आगे कंटिन्यू करेंगे और ऐसी फेक न्यूज को प्रमोट नहीं करेंगे। नेगेटिव खबरों को पहचानने और उन्हें प्रमोट ना करने के लिए शुक्रिया। गलत खबरें अनावश्यक और असंवेदनशील हैं। प्लीज इस तरह की खबरों को आगे न बढ़ने दें। आप लोगों के सहयोग और समझदारी के लिए धन्यवाद।’

आराध्या बच्चन की तरफ से दायर की थी याचिका।

आराध्या बच्चन की तरफ से दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई करते हुए कहा था कि किसी भी शख्स खासतौर पर बच्चों की छवि को सोशल मीडिया पर नुकसान पहुंचाना एक गंभीर मामला है. कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसी फर्जी खबरें भविष्य में भी शेयर नहीं की जानी चाहिए. इसके अलावा कोर्ट ने ऐसे सभी वीडियो और जानकारी प्रसारित करने पर अंतरिम रोक लगाने का निर्देश दिया था।

कोर्ट ने लगाई थी फटकार।

फेक ​न्यूज मामले में चैनल विशेष और वेबसाइट को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा था, ‘हर बच्चे को सम्मान का अधिकार है. यूट्यूब की जिम्मेदारी बनती है कि वो इस तरह की फर्जी खबरों पर रोक लगाए.’ अभिषेक और ऐश्वर्या साल 2007 में विवाह बंधन में बंधे थे और 16 नवम्बर 2011 को उनके घर आराध्या का जन्म हुआ था।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join