Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

आम आदमी पार्टी ने जारी की चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानिए डीटेल्स

October 28, 2023 • Sneha• 1 min read
Rajasthan Election 2023 1 1

Rajasthan Election 2023: राजस्थान इलेक्शन के लिए इस समय आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट को जारी कर दिया गया है. खबरों के हवाले से पता चला है, कि आम आदमी पार्टी ने यहां पर राजस्थान के विधान सभी चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों को खड़ा किया है. वहीं हाल ही में ही पार्टी की पहली लिस्ट को जारी किया गया था. जहां पर सबसे पहले 23 प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आई थी. 25 नवंबर को राजस्थान में 200 सीटों के लिए वोट होने वाले है.

पश्चिम बिकानेर से ये होने वाले है आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी
प्रत्याशियों के लिए जो दूसरी लिस्ट सामने आई है. उसमें ये बताया गया है, कि पश्चिम बिकानेर से इस बार पार्टी के हित के लिए मनीष शर्मा को खड़ा किया जा रहा है. सीकर से यहां पर पार्टी के प्रत्याशी झाबर सिंह खीचड़ होेने वाले है. डॉ. संजू बाला को रतनगढ़ के लिए टिकट प्राप्त हुआ है. शाहपुरा के लिए रामेश्वर प्रसाद सैनी पार्टी के प्रत्याशी होने वाले है. सिविल लाइंस से पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अर्चित गुप्ता को चुना गया है. वहीं चैमू से हेमन्त कुमार कुमावत को उम्मीदवार बनाया गया है.

23 प्रत्याशियों के लिए जारी हुई थी आप पार्टी की दूसरी लिस्ट

हाल ही में कुुछ दिनांे पहले ही 23 प्रत्याशियों के साथ आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट को जारी किया था. जिसमें गंगानगर से रीश रहेजा को टिकट दिया गया है. भादरा से राजस्थान में पार्टी के लिए प्रत्याशी के तौर पर महंत रूपनाथ को चुना गया है. इसके साथ ही धन्ना राम मेघवाल को रायसिंहनगर से प्रत्यरयाशी चुना गया है.

ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने भी इस चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट को जारी कर दिया है. इसके साथ ही आपको बता दें, कि बीजेपी पार्टी के नेता और पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी एक बार फिर से झालरापाटन से प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में खड़ी होने जा रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join