Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
World

आज इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम का आखिरी दिन, जानिए कितने बंधकों को किया गया है अभी तक रिहा, पढ़िए खबर

November 30, 2023 Sneha 1 min read
Israel Hamas War 7 1

Israel-Hamas War: कुछ दिनों से इजरायल और हमास के बीच में ये युद्धविराम चल रहा है. जिसमें अगवाह हुए लोगों को​ रिहा किया जा रहा है. आज इस युद्धविराम का ​आखिरी दिन शुरू हो चुका है. वहीं आपको बतादें, कि ​एक रिपोर्ट से ये सामने आया है, कि हमास आतंकी संगठन ने 10 इजरायली और 4 थाइलैंड के नागरिकों को रिहा कर दिया है. आपको बतादें, कि इजरायल और हमास के बीच चल रहे इस भीषण युद्ध को काफी लंबा समय बीत चुका है. जिसमें अभी कुछ दिनों पहले ही इस युद्ध पर विराम लगाया गया है. ऐसे में इस युद्धविराम को और आगे बढ़ाने और रोकने के लिए अमेरिका के रक्षा मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज इजरायल पहुंचेंगे.

7 अक्टूबर से चल रहे इस भीषण युद्ध में अभी तक तकरीबन 12 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. बतादें, कि इस जंग के दौराान 5 हजार बच्चें मारे गए है. इजरायल और हमास की चल रही इस बड़ी लड़ाई को अब जल्दी ही 2 महीनें का समय पूरा होने वाला है. हमास द्वारा शुरू की गई इस जंग में इजरायल ने गाजा में स्थित सभी हमास ठिकानों को तबाह कर के रख दिया है. इस दौरान आतंकियों ने गाजा के अस्पतालों में भी छिपनें का प्रयास किया. जहां पर इजरायली सेना ने कई अस्पतालों के नीचे बनी हुई सुरंगों को भी तबाह किया था. बतादें, कि जमीनी तौर पर और नौ सेना ने दोनों ही तरफ से हमास को पूरी तरह से खत्म करने का प्रण लिया है. जिसमें गाजा के लोगों का जीवन बेहद खौफजदा कर दिया है. गाजा में रह रहे लोगों का जीवन अब पहले की तरह से सामान्य नही रह गया है. लोगों के घर उनकी आंखों के सामने तबाह किए गए. गाजा में अक्टूबर की शुरूआत से ही चीख और पुकार के अलावा केवल बमों के धमाकें ही गूंजते सुनाई दिए.

7 अक्टूबर को जब हमास की तरफ से इस जंग का आगाज हुआ, उस समय आंतकियों ने तकरीबन 240 इजरायली नागरिकों को अगवाह कर उन्हें बंधक बना लिया था. वहीं इजरायली सैनिकों ने भी बहुत से फलस्तीनी नागरिकों को कैद में रखा. ऐसे में बंधकों की रिहाई के लिए दोनों ही तरफ से इस युद्ध को विराम पर रखनें के लिए निर्णय लिया गया. जिसके बाद से हमास ने कई इजरायली नागरिकों समेत विदेशी नागरिकों को भी अब रिहाई दे दी है. वहीं पर इजरायली सेना की तरफ से भी कई फलस्तीनी नागरिकों को छोड़ा जा चुका है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join