Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

आंध्र प्रदेश में आवारा कुत्ते पर दर्ज हुई FIR

April 14, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
dog

आंध्र प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला नें कुत्ते के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के पोस्टर को फाड़ने के लिए एक कुत्ते के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस अनोखे मामले के बारे में सुनकार हर कोई दंग है।

कुत्ते पर दर्ज कराई FIR

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यह शिकायत सीएम जगन रेड्डी औऱ उनकी सरकार के खिलाफ तंज के रुप में कराई गई है. दसारी उदयश्री ने कुछ और महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सीएम जगन रेड्डी का अपमान करने पर कुत्ते के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रति उनके मन में बहुत इज्जत है, लेकिन आंध्र प्रदेश में एक कुत्ता भी उनका अपमान कर रहा है।

कुत्ते ने राज्य के छह करोड़ लोगों को चोट पहुंचाई – उदयश्री

उदयश्री ने कहा कि कुत्ते ने राज्य के छह करोड़ लोगों को चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस से कुत्ते और उसके पीछे के लोगों को अरेस्ट करने की मांग की है, जिन्होंने हमारे सीएम का अपमान किया. बता दें कि कई टीडीपी समर्थकों ने सोशल अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में कुत्ता पोस्टर को फाड़कर दीवार से खींचता नजर आ रहा है।

पुलिस ने शुरू की जाँच।

टीडीपी नेता दसारी उदय ने कुत्ते के खिलाफ पायकराओपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि ये सब जानबूझकर कराया गया, असली दोषी कोई और हैं और उनको गिरफ्तार कर सजा दिलाने के लिए मैंने ये कदम उठाया है। पुलिस ने कुत्ते और उसके मालिक का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join