Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

असित मोदी पर ‘रीटा रिपोर्टर’ ने भी लगाए गंभीर आरोप।

May 22, 2023 Rupali Parihar 1 min read
asit modi arop

टीवी का फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस समय काफी विवादों में घिरा हुआ है. पिछले कई दिनों से शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. ये इल्जाम उनपर शो में काम कर चुकी एक्ट्रेसेस लगा चुकी हैं. असित मोदी पर रोशन भाभी का रोल निभाने चुकी जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और बावरी का किरदार निभा चुकी मोनिका भदौरिया गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. वहीं इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है. कभी रीटा रिपोर्टर के रोल में नजर आईं प्रिया अहूजा ने भी असित पर कई आरोप लगाए हैं।

प्रिया आहूजा उर्फ ​​रीटा रिपोर्टर ने लगाए आरोप।

ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में प्रिया आहूजा ने शेयर किया कि डायरेक्टर मालव राजदा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद असित मोदी और टीम का व्यवहार उनके लिए बदल गया था. उन्होंने दावा किया कि उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों को मानसिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ा।

मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मुझे आपने 9 महीने से शो पर नहीं बुलाया क्योंकि मालव के साथ आपका रिश्ता खत्म हो गया और आपने उसके बाद मुझे मक्खी की तरह निकल कर फेक दिया…” प्रिया ने ये दावा किया कि उसे यह सुनने को मिला कि मालव कमा रहा है तो उसे काम क्यों करना पड़ रहा है. प्रिया आहूजा ने अपमानित महसूस किया क्योंकि 14 साल तक शो में काम करने के बावजूद उन्हें अपने ट्रैक के बारे में किसी भी मेकर्स से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

असित मोदी ने मैसेज का रिप्लाई नहीं किया

प्रिया ने आगे कहा कि मालव से शादी करने के बाद शो में उसका ट्रैक कम हो गया था और उसके शो छोड़ने के बाद  वह अपने ट्रैक के बारे में कुछ नहीं जानती थी. प्रिया ने खुलासा किया कि उन्होंने शो में अपने ट्रैक के बारे में पूछते हुए कई बार असित मोदी को मैसेज किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. एक्ट्रेस ने कहा कि  अपने रोल की क्लियरिटी लेने के लिए उन्होने सोहिल रमानी को भी मैसेज भेजा लेकिन कोशिश बेकार गई।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join