Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

असम के मुख्यमंत्री ने केरल स्टोरी पर क्या कहा

May 13, 2023 • Megha Jain• 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 13 at 3.54.31 PM

‘द केरल स्टोरी ( The Kerala Story)’ पर मचे घमासान के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को सभी लोग अपनी बेटी के साथ देखें। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को गुवाहाटी में अपने परिवार और कैबिनेट सहयोगियों के साथ ‘द केरल स्टोरी’ देखी। उन्होंने कहा कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा, क्योंकि यह किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है।

पश्चिम बंगाल में बैन है ‘द केरल स्टोरी’।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए किया गया है। ‘

फिल्म के बैन के पीछे टीएमसी कानून-व्यवस्था का हवाला दिया है। बनर्जी ने कहा कि इस फिल्म से राज्य की कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। ममता बनर्जी के बयान पर टिप्पणी करते हुए सरमा ने कहा, ‘द केरला स्टोरी’ मुस्लिम समुदाय की लड़कियों सहित मासूम लड़कियों के खिलाफ रची गई साजिश को दिखाती है। सरमा ने कहा कि बंगाल सरकार के लोगों को फिल्म पर प्रतिबंध लगाने से पहले इसे देखना चाहिए था।

पीएम मोदी कर चुके हैं ‘द केरल फिल्म’ की सराहना।

फिल्म ने रिलीज होते ही एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। अदा शर्मा-स्टारर पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, फिल्म की भारतीय जनता पार्टी और अन्य दक्षिणपंथी संगठनों ने प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कर्नाटक में एक रैली में ‘द केरला स्टोरी’ का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म ने समाज में आतंकवाद के परिणामों को उजागर किया है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join