Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

अशनीर ग्रोवर ‘रोडीज 19’ का बनेगे हिस्सा। बोले- ये किस लाइन में आ गए आप?

May 28, 2023 Rupali Parihar 1 min read
ashner grover

‘शार्क टैंक इंडिया’ के पहले सीजन से चर्चा में आए अशनीर ग्रोवर को फैन्स ने जब दूसरे सीजन में नहीं देखा तो वह निराश हो गए थे। हर कोई सवाल करने लगा था कि आखिर अशनीर ग्रोवर ‘शार्क टैंक इंडिया 2’ का हिस्सा क्यों नहीं हैं? लेकिन अब अशनीर ग्रोवर टीवी पर वापस लौट आए हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अशनीर ग्रोवर ने वापसी ‘शार्क टैंक इंडिया’ से नहीं बल्कि ‘रोडीज’ से की है। वह अब ‘रोडीज 19: कर्म या कांड’ में नजर आएंगे। मेकर्स ने हाल ही इसका प्रोमो रिलीज किया, जिसमें अशनीर ग्रोवर नजर आए।

कंटेस्टेंट्स की नीलामी और अशनीर ग्रोवर

‘रोडीज: कर्म या कांड’ में इस बार Rhea Chakraborty, प्रिंस नरूला और Gautam Gulati भी हैं। यह प्रोमो ऑडिशन राउंड का है। जब कंटेस्टेंट्स इंटरव्यू देने आते हैं तो गैंग लीडर्स के बीच उन्हें खरीदने के लिए बिडिंग चालू हो जाती है। इससे पहले सोनू सूद, अशनीर ग्रोवर के साथ मिलकर अनाउंस करते हैं कि पहले ‘कंटेस्टेंट ऑक्शन’ राउंड होगा, जिसमें कंटेस्टेंट्स की नीलामी शुरू होगी। इसके बाद कंटेस्टेंट्स की बारी-बारी से एंट्री होती है और सभी लीडर्स उनके लिए बोली लगाने लगते हैं।

फैन्स के आ रहे शॉकिंग रिएक्शन।

एक सीन में दिखाया गया है कि अशनीर ग्रोवर किसी से कह रहे हैं कि भीख ही मांग रहा है ना। भाई ले लो मेरेको। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स गैंग लीडर्स के आगे खुद को बेचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। अशनीर ग्रोवर के फैन्स यह देख हैरान हैं और नाराजगी जता रहे हैं। एक फैन ने प्रोमो पर कमेंट किया है, ‘अशनीर ग्रोवर यह बहुत शॉकिंग है। ये किस लाइन में आ गए आप?’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ये क्या है? अशनीर यहां क्या कर रहे हैं?’ एक और यूजर का कमेंट है, ‘अशनीर यह बहुत ही शॉकिंग है।’

गौतम गुलाटी और सोनू सूद भी हिस्सा।

गौतम गुलाटी भी इस शो में लीडर बने नजर आएंगे. जो बाकि दोनों लीडर्स से भिगड़ते हुए भी दिखेंगे. इसके अलावा बॉस की कुर्सी पर सोनू सूद हैं. अब तक रणविजय इस गद्दी पर हुआ करते थे. लेकिन इस बार प्रिंस के अलावा पूरी टीम बदल दी गई है. लेकिन इन सबसे ज्यादा अशनीर ग्रोवर ने सबको चौंकाया है. प्रोमो में अशनीर ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं. प्रोमो की एक क्लिप में अशनीर किसी से कहते हैं भीख ही माँग रहा है ना. भाई ले लो मेरेको.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join