Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

अब शेयर नहीं कर पाएंगे नेटफ्लिक्स का पासवर्ड। कंपनी ने किया नया ऐलान।

May 24, 2023 Rupali Parihar 1 min read
netflix

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को दुनियाभर में पसंद किया जाता है. इस पर मौजूद फिल्में और वेबसीरीज देखने के लिए अक्सर दोस्तों को अपना पास्वर्ड शेयर कर देते हैं. लेकिन आने वाले हफ्तों में आप ऐसा नहीं कर पाएंगे. दरअसल, मंगलवार को नेटफ्लिक्स की ओर से रेवेन्यू बढ़ाने के लिए एक नया कदम उठाया गया है, जिसके चलते नेटफ्लिक्स अकाउंट को एक परिवार द्वारा ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेवेन्यू बढ़ाने के लिए लिया निर्णय।

नेटफ्लिक्स अपनी रेवेन्यू बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में कुछ देशों में अकाउंट पासवर्ड शेयर करने वाले ग्राहकों के लिए प्लान पेश किया था। जिसमें अतिरिक्त पैसे देकर यूजर्स कई लोगों को जोड़ सकते हैं। इसे बढ़ाकर अब 100 से ज्यादा देशों में लागू कर दिया गया है।

Netflix कैसे वेरिफाई करेगा अकाउंट आपका है?

इसके लिए Netflix आपको आपके ईमेल एड्रेस या फोन नंबर पर एक लिंक भेजेगा।

इस लिंक को जब आप ओपन करेंगे तो आपको 4 डिजिट का वेरिफिकेशन कोड मिलेगा।

फिर आपको 15 मिनट के अंदर वो कोड अपनी डिवाइस में एंटर करना होगा। इससे Netflix को पता चलेगा कि वो अकाउंट आपका ही है।

232.5 मिलियन है नेटफ़्लिक्स यूजर।

नेटफ्लिक्स ने अप्रैल में कहा था कि उसके ग्राहकों की संख्या साल की पहली तिमाही में ही रिकॉर्ड बनाते हुए 232.5 मिलियन पर पहुंच गई है. वहीं देखना होगा कि इस ऐलान के बाद कंपनी पर क्या असर पड़ता है.

नेटफ्लिक्स के बारे में बात करें तो इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देश और विदेशों की पॉपुलर फिल्में और वेब सीरीज मौजूद है, जिसमें स्क्विड गेम से लेकर द गुड डॉक्टर जैसे ऑप्शन मौजूद है. वहीं हर महीने इस प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होते हैं. 

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join