Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर विराट ने शेयर की अनदेखी तस्वीर। लिखा खूबसूरत नोट।

May 1, 2023 Rupali Parihar 1 min read
virat anushka

अनुष्का शर्मा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से लेकर अब तक कई मनोरंजक कंटेंट दर्शकों के सामने पेश किए। आज विराट कोहली और लाखों फैंस के दिलों की धड़कन अनुष्का शर्मा का 35वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस के इस स्पेशल डे पर विराट कोहली ने उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया है। विराट कोहली ने वाइफ की  तस्वीर शेयर कर अनुष्का शर्मा पर उनके बर्थडे के अवसर पर प्यार लुटाया है। कोहली ने तस्वीर शेयर कर प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

विराट ने लिखा प्यारा सा नोट।

विराट कोहली ने अपनी लेडी लव अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ”आपकी मैडनेस के साथ ही हर एक पल में आपको ढेर सारा प्यार। वह जो मेरा सब कुछ है उसे जन्मदिन की बधाई।”

पति विराट कोहली के पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने भी रिप्लाई किया है। उन्होंने दिल, इनफिनिटी और फैमिली वाला इमोजी बनाया है।’

2017 में की थी शादी।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में ब्याह रचाया था। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है। वो बेटी को सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं।

विराट-अनुष्का की जोड़ी को खूब किया जाता पसंद।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में शादी कर ली। 2019 में कपल ने प्यारी सी बेटी वामिका को जन्म दिया। आज इस कपल का छोटा मगर प्यारा सा परिवार है। डेटिंग से लेकर अब तक फैंस ने इस कपल से जुड़ी हर तस्वीर और वीडियो काफी पसंद किया है, और आज भी विराट-अनुष्का के एक दूसरे के लिए पोस्ट पसंद किए जाते हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join