Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

अनुष्का का जन्मदिन हैं बेहद खास

May 1, 2023 Megha Jain 1 min read
aanush

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा उन हीरोइनों में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया लेकिन जब बात आती है उनकी शुरुआत की, तो उनकी जर्नी क्सी का भी दिल जीत लेगी। एक आम शहर और परिवार से निकलकर आई लड़की ने आज लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना ली है और इंडस्ट्री में अपना जोरदार सिक्का जमा रखा है।
अनुष्का अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं।

अनुष्का का करियर तो हर दिन ऊंचाई की तरफ जा रहा है। उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही खास रही है।

अनुष्का ने भी दीपिका पादुकोण की ही तरह बॉलीवुड में किंग खान के साथ कदम रखा था। साल 2008 में अनुष्का शर्मा ने यशराज फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए ऑडिशन दिया। इस ऑडिशन में अनुष्का सफल रहीं और उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का करार साइन किया। उन्होंने साल 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से शाहरुख कान के साथ डेब्यू किया। पहली ही फिल्म से अनुष्का शर्मा ने अपनी फैन फॉलोइंग बना ली थी। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विराट ने खास अंदाज में किया अनुष्का को बर्थडे विश।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई यानी सोमवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके तमाम चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी बर्थडे विश किया है। विराट कोहली ने अपने पोस्ट में अनुष्का शर्मा को अपना सबकुछ बताया है और कहा है कि उन्हें हर तरह से प्यार करते हैं। विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की कुछ प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं

कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “मै तुमसे हर कंडीशन में प्यार करता हूं और करता रहूंगा तुम्हारी सारी क्यूटनेस और बचपने के साथ। तुम नेरी सब कुछ हो और तुन्हें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं।”

कपल की शादी को भी पांच साल हो चुके हैं। 

इस कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी और उसके बाद भारत में दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिए जहां तमाम हस्तियां पहुंचीं। आज अनुष्का शर्मा अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस कपल की शादी को भी पांच साल हो चुके हैं। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात बेहद ही दिलचस्प थी। यह दोनों साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान सेट पर मिले थे। विराट कोहली ने इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का से पहली मुलाकात में वह काफी घबराए हुए थे और अपनी घबराहट को खत्म करने और अनुष्का से बातचीत करने के लिए उन्होंने एक जोक मारा था। 

पिता से करती थीं बॉयफ्रेंड्स की बातें।

अनुष्का अपने पिता के बेहद करीब हैं। वो उनसे अपनी लाइफ की सभी परेशानी शेयर करती थी अनुष्का ने एक बार अपने पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। ईटाइम्स के साथ 2012 के एक इंटरव्यू में अनुष्का ने खुलासा किया कि कैसे वह अपने सेना अधिकारी पिता के साथ अपने स्कूल और बॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात करती थीं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join