Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, May 21, 2026 | New Delhi
Politics

अनुराग ठाकुर बोले -राहुल गांधी कर रहे देश को बदनाम।

March 6, 2023 Rupali Parihar 1 min read
anurag

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में फोन टैपिंग को लेकर दिए गए बयान पर देश में सियासत शुरू हो गई है। तमाम दलों के नेता राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कल के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. उन्होंने कहा कि ये नतीजे क्या आयेंगे, उन्हें पता था. बीजेपी नेता ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पेगासस उनके मोबाइल में नहीं उनके दिलो-दिमाग में बैठा हुआ है।

‘भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश से भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है। उनकी भाषा, विचार और कार्यशैली संदिग्ध है। उन्होंने इसे बार-बार किया है, जब जवान शहीद हुए तो उन्होंने कहा कि कार बम विस्फोट में कुछ लोग मारे गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत की तस्वीर को जो गलत तरीके से पेश किया है। स्पष्ट है कि वह किसी अन्य देश के लिए एजेंडा चला रहा हैं। मैं आगामी सत्र में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं, क्योंकि यह बार-बार हो रहा है।

‘कांग्रेस पार्टी मोदी जी को स्वीकार नहीं कर पा रही ‘

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “क्या कहा इटली के PM ने, ये कहा कि दुनियाभर में मोदी जी को जितना प्यार मिलता है, जो एक लोकप्रिय नेता के रूप में वो उभरे हैं। उनको एक बड़े नेता के रूप में स्वीकारा है। ये शायद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं कर पाती। न वो लोगों को मैनडेट स्वीकार कर पाए। एक के बाद लगातार दूसरी हार को शायद राहुल गांधी बर्दाश्त नहीं कर पाए। कल के नतीजे दिखाते हैं कि कैसे लोगों ने नरेंद्र मोदी में बार-बार अपना विश्वास व्यक्त किया है।”

‘पेगासस था तो फ़ोन जमा क्यों नहीं करवाया ‘

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा, “पेगासस पर राहुल गांधी की क्या मजबूरी थी कि जो राहुल गांधी ने अपना मोबाइल फोन जमा नहीं करवाया… और वो नेता जो भ्रष्टाचार के चलते बेल पर है। ऐसा क्या था उनके मोबाइल फोन पर जो उनको अपना छिपाने की जरूरत पड़ी। वो और अन्य नेताओं ने अपना मोबाइल फोन क्यों जमा नहीं करवाया।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join