Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Politics

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद कंगना ने किया ट्वीट। कहा “रोना बंद कीजिए, यहां तक आवाज आ रही है”

April 16, 2023 Rupali Parihar 1 min read
kngna

फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत पर रिएक्शन दिया है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर सीएम योगी की तस्वीर शेयर कर एक कैप्शन लिखा है जिसे हर कोई अटक अशरफ की मौत पर कंगना का रिएक्शन मान रहे है हालांकि उन्होंने साफ कुछ नहीं लिखा, लेकिन सीएम योगी की तस्वीर और धर्म-अधर्म के जिक्र से लोगों ने निष्कर्ष निकाल लिया कि उनका इशारा किधर है।

कंगना रनोट ने सीएम योगी की तस्वीर शेयर की।

कंगना रनोट ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सीएम योगी की तस्वीर शेयर करके लिखा- “शास्त्र कहते हैं कि धर्म की स्थापना सिर्फ धर्म के पालन से नहीं होती, बल्कि अधर्म के नाश से भी होती है।” तस्वीर में योगी जी फोन पर किसी से बात करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कंगना ने लिखा- “आप लोग रोना बंद कीजिए, मेरे तक आवाज आ रही है” अयोध्या में तपस्वी राजाओं की परंपरा है जिन्होंने भारत का उद्धार किया है… जय श्री राम

सीएम योगी की तारीफों के पुल बांध रही कंगना।

तो वहीं दूसरी स्टोरी में कंगना ने अपनी और सीएम योगी के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- योगी जी ने पहली भेंट में कहा कि आप मेरी बहन हैं, आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। आपको कोई भी परेशानी हो तो मुझे बताएं। ऐसे महान और सज्जन व्यक्ति योगी, आपका यश और कीर्ति पूरे विश्व में फैले।

तीसरी स्टोरी में सीएम योगी का वीडियो किया शेयर।

तीसरी स्टोरी के तौर पर योगी जी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि, “मुझे गर्मी निकाला आता है, चाहे मई हो या जून, मैं ठंडा करना जानता हूं।” लोग अंदाजा लगा रहे है कि कंगना रनोट ने अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या पर ये रिएक्शन आया है। आपको बता दें कि बीती रात यूपी के इस बाहुबली और उसके भाई की तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join