Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Nov 09, 2026 | New Delhi —
Education

अग्निवीर भर्ती का दूसरा चरण शुरू।। हजारो यूवाओ ने भाग्य आजमाया।।

March 23, 2023 • Megha Jain• 1 min read
agniveer

देश के युवाओं की सेना में भागीदारी बढ़ाने और सशस्त्र सेनाओं को आधुनिक बनाने के लिए भारत सरकार ने अग्निपथ स्कीम ( Agnipath Scheme ) का ऐलान किया है. इस योजना के तहत युवाओं को सेना में 4 साल के लिए नियुक्ति दी जाएगी. 4 साल बाद 75 को सेवामुक्ति दी जाएगी. 

45 हजार नौजवानों को सेना में भर्ती किया जाएगा

इस योजना में हर साल 45 हजार नौजवानों को सेना में भर्ती किया जाएगा. चयनित युवाओं को अग्निवीर नाम से जाना चाहिए. इन्हें 6 महीने की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाएगी. अग्निवीरों की मासिक सैलरी 30 हजार से 40 हजार रुपये होगी. अग्निवीरों को तीनों सेनाओं के स्थायी सैनिकों की तरह ही सुविधाएं मिलेंगी. इन्हें 48 लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जाएगा.

इसी स्कीम को लेकर के कांग्रेस ने भी एक बड़ा सवाल किया था और कहा था कि अग्निवीर अगर सिर्फ 4 साल तक कार्य करेंगे तो उसके बाद वो नौजवान क्या करेगा उसके बाद और बेरोजगार हो जाएगा।

विद्यार्थीयो ने परीक्षा के लिए दिए आवेदन

सभी विवादो के बीच भी अग्निवीर योजना में कई नौजवानों ने आवेदन किया है
अग्निवीर भर्ती रैली का दूसरा चरण शुरू हो गया है। आनलाइन परीक्षा के लिए 14 जिलों के अभ्य​र्थियों ने आवेदन किया।

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अब नई भर्ती प्रक्रिया के तहत आनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए 14 जिलों के करीब 21 हजार अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पहली भर्ती रैली से करीब 50 हजार कम है। इसकी दो बड़ी वजह हैं। पहली वजह है कि अब 21 वर्ष तक के ही अभ्यर्थी आवेदन कर पा रहे हैं, दूसरी वजह है कि अब एक आधार कार्ड पर एक ही बार रजिस्ट्रेशन हो रहा है। पहले शारीरिक प्रवीणता परीक्षा होती थी, इसलिए अधिक अभ्यर्थी शामिल होते थे।

16 मार्च आवेदन करने की अंतिम तिथि थी,

भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के बाद पहली भर्ती होने जा रही है। 15 फरवरी से आनलाइन लिखित परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हुए थे। 16 मार्च आवेदन करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन बीच में अवकाश के चलते 20 मार्च तक तिथि बढ़ा दी गई। 20 मार्च रात 12 बजे आनलाइन आवेदन के लिए खोला गया पोर्टल बंद हो गया। सेना के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के 14 जिलों के करीब 21 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन किया है। 14 जिलों में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, श्योपुर, मुरैना, दतिया, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ शामिल हैं। सबसे ज्यादा आवेदन करने वाले अभ्यर्थी पहले की तरह ग्वालियर और चंबल अंचल के जिलों से ही हैं, लेकिन कुल आवेदन की संख्या पहली भर्ती की तुलना में करीब 50 हजार तक कम है।

अप्रैल के दूसरे, तीसरे सप्ताह में होगी लिखित परीक्षा, ग्वालियर में एक परीक्षा केंद्र

अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। ग्वालियर में मुरैना हाइवे स्थित कालेज में परीक्षा होगी। परीक्षा 10 से 15 दिन तक चलेगी। इसके अलावा सागर में भी परीक्षा केंद्र होगा। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों के लिए पांच विकल्प भरे हैं। इसकी स्क्रूटनी अब शुरू हो जाएगी, इस आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे

अप्रैल में होनी है परीक्षा

आनलाइन लिखित परीक्षा अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में होगी। 21 हजार आवेदन इस बार आए हैं। इनकी स्क्रूटनी के बाद परीक्षा केंद्र अलाट किए जाएंगे।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join