Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

अखिलेश उतरे मैदान में।भाजपा पर जमकर निशाना साधा

May 1, 2023 Megha Jain 1 min read
akhi

यूपी निकाय चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों है। भाजपा ने जहां इस चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को सीएम योगी के गढ़ से गोरखपुर से निकाय चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए सीएम योगी पर आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी के खिलाफ मामलों की सूची बहुत लंबी है। अखिलेश ने सवाल पूछा-क्या उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को वापस नहीं लिया था। अखिलेश यादव ने कहा, ‘भाजपा सरकार मामलों की लंबी चार्जशीट दिखा रही है। अगर मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने खुद पर से मुकदमे वापस नहीं लिए होते तो वह सूची कितनी लंबी होती

यूपी में रेप और लूटपाट की घटनाएं चरम पर’

सपा प्रमुख ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि राज्य में आपराधिक घटनाओं से लोग थक चुके हैं। रेप और लूटपाट की घटनाएं चरम पर हैं। यह भाजपा के शासन में हो रहा है। अखिलेश यादव गोरखपुर से पार्टी की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद के लिए चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अपने शासन के पिछले छह वर्षों में शहरों से कचरा हटाने में विफल रही और नालों की सफाई भी नहीं हुई।

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को धोखा दिया है और परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। सड़कों को आवारा मवेशियों से मुक्त करना और नालों को सीवेज लाइनों से जोड़ना नगर निगमों का कर्तव्य है। इन बुनियादी मुद्दों के बारे में बात करने के बजाय, मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) अलग ही मुद्दों पर बात करते हैं, जिनका जनता से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा, “2017 में सीएम ने घोषणा की थी कि वे गोरखपुर में मेट्रो ट्रेन बनवाएंगे, लेकिन आज तक यह दिखाई नहीं दे रही है।”

यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर है’

अखिलेश ने सरकारी कामों में ‘बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाते हुए कहा, ‘जिस दिन सड़कें बनती हैं, वे टूट जाती हैं। सड़कों के निर्माण में कोई सही से काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाने वाले अब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 5,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन इतने बड़े बजट के बावजूद एक्सप्रेसवे नहीं बन सका।”

गोरखपुर में बीजेपी फिर हारेगी’

पूर्व मुख्यमंत्री ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि लोग दूध, तेल, आटा और दालें उच्च कीमत पर खरीद रहे हैं। युवा नौकरी के लिए भटक रहा है। इन सबके लिए बीजेपी जिम्मेदार है। लोग भाजपा से ऊब चुके हैं। अब उन्होंने बदलाव का मन बना लिया है। अखिलेश ने कहा कि सपा पहले भी गोरखपुर में बीजेपी को हरा चुकी है और आगे भी हराएगी। उन्होंने राज्य में जाति जनगणना की अपनी पार्टी की मांग को भी दोहराया। कहा कि हम एक जातिगत जनगणना चाहते हैं ताकि सभी समुदायों को उनकी आबादी के अनुसार उनका हक मिल सके। अखिलेश ने कहा, जातिगत जनगणना के बारे में सुनकर बीजेपी खामोश हो जाती है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join