Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 04, 2026 | New Delhi
Health

सुबह खाली पेट पीएं गुड़ का शरबत और पाए यह सभी सेहत में फायदे

December 28, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 12 28 09 49 53 562

नई दिल्ली: गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके अंदर मौजूद पोषण तत्व शारीर में से कई सारी बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है. तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि अगर आप रोज सुबह खाली पेट गुड़ का शरबत लेंगे तो इससे आपको क्या क्या लाभ मिलेंगे.

भरपूर होगा पोषण

अगर आप रोज अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे गुड़ का शरबत तो इसके अंदर मौजूद मैग्नीशियम कैल्शियम पोटेशियम जिंक आदि जैसे पोषण तत्व मौजूद होते है. जो आपके शरीर के लिए काफी अच्छे माने जाते है. इसके सेवन से आपकी बॉडी के यह सभी तत्व प्रोवाइड होंगे जिससे आप स्वस्थ रहेंगे.

ऐसे बनेगा गुड़ का शरबत

गुड़ का शरबत बनाने के लिए आपको गुड़, दो कप पानी, दो नींबू, भुना हुआ पाउडर, पुदीना पत्ता, चाट मसाला और काला नमक चाहिए होगा.

बनाने की विधि

गुड़ का शरबत बनाने के लिए आपको सबसे पहले गुड़ को दो घंटे तक गुड़ को भिगोकर रख देना है. इसके बाद इसके पानी को छानकर अलग कर लें और भीगा हुआ गुड तोड़कर मिला दे. इसके बाद पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से पीसकर पानी में मिला दें. इसके बाद इसमें नींबू का रस डालें और चाट मसाला जीरा पाउडर काला नमक भी अच्छी तरीके से मिला दे. अब आपके गुड़ का शरबत एकदम रेडी है.

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप रोजाना गुड़ का शरबत अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे तो यह आपकी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होगा. इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा साथ ही आपकी त्वचा संबंधित बीमारियां भी दूर होगी. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण आपकी त्वचा में होने वाले बैक्टीरिया को दूर करेंगे और दाग धब्बों को दूर करेंगे.

फेफड़ों को करें साफ

अगर आप भी अपने फेफड़ों को अच्छी तरीके से साफ रखना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट गुड़ के शरबत का सेवन करें. इसके सेवन आपके फेफड़ों के लिए काफी लाभकारी माना जाएगा.

मोटापा करें कम

अगर आप अपना मोटापा कम करना चाहते हैं तो आप गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं. चीनी की मात्रा में अधिक कैलोरी होती है जबकि गुड़ में कम कैलोरी होती है. तो अगर आप चीनी की जगह गुड का सेवन करेंगे तो इससे आपका मोटापा घटेगा.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join