Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Oct 16, 2026 | New Delhi —
Entertainment

सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सना खान को जल्दबाजी में ले जाने के लिए ट्रोल हो रहे पति अनस।

April 17, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
sana

पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी ने बीते रविवार को मुंबई के बांद्रा में ताज लैंड्स एंड में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. इस मौके पर टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने शिकरत की। पार्टी में प्रेग्नेंट सना खान भी पति मुफ्ती अनस के साथ पहुंची थी लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनके पति ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। बवाल इतना कटा कि सना को बाद में सोशल मीडिया पर सफाई तक देनी पड़ी।

जल्दबाजी में ले जाते दिखे पति।

प्रेग्नेंट सना खान जब बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में आईं तब उनके पति अनस उनका हाथ पकड़कर तेज-तेज चल रहे थे. प्रेग्नेंसी में सना को चलने में काफी दिक्कत हो रही थी. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा गया कि शुरू में तो सना चलने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन आखिर में उन्होंने हार मान ली है और कहा, “मैं नहीं चल पाऊंगी. थक गई मैं.” इस दौरान सना ब्लैक कलर के बुर्का में नजर आईं, वहीं अनस व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ ब्लैक कोट में दिखे।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए

के इस बिहेवियर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी. एक यूजर ने लिखा, ‘नॉनसेंस बिहेवियर’, एक ने कहा, ‘उसे सांस तो लेने दो’. वहीं, एक यूजर का कहना था, ‘कैसे एक प्रेग्नेंट औरत को खींच रहा है.’

सना ने दी सफाई।

जब सोशल मीडिया पर इस वीडियो क्लिस से बवाल कटने लगा तो सना को सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा. सना ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि सभी को यह वीडियो अजीब लगा और मुझे भी. दरअसल, जब हम गाड़ी से बाहर आए तो हमारा ड्राइवर से कॉन्टेक्ट टूट गया. ज्यादा देर खड़े रहने के कारण मैं असहज महसूस करने लगी. ऐसे में अनस मुझे जल्द से जल्द अंदर ले जाना चाहते थे ताकि मैं बैठ सकूं और पानी पी सकूं. मैंने ही उनसे जल्दी चलने के लिए कहा था. प्लीज इसे गलत ढंग से ना लें.’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join