Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, May 21, 2026 | New Delhi
Entertainment

सतीश कौशिक की मौत पर विकास मालू ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरे नाम पर कीचड़ उछाला गया’

March 12, 2023 Rupali Parihar 1 min read
vikas

सतीश कौशिक ने 9 मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से जहां फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, तो वहीं फैंस में भी मायूसी छा गई है।पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और अब इस मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। एक महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कथित तौर पर महिला ने दिल्ली पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया है, जिसमें उसने दावा किया है कि सतीश कौशिक की हत्या की गई है। बता दें कि यह महिला सतीश कौशिक के दोस्त और व्यापारी विकास मालू की पत्नी हैं। पत्नी के आरोप के बाद सतीश मालू ने अपनी सफाई पेश की है।

सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया वीडियो।

सतीश कौशिक के दोस्त और बिजनेसमैन विकास मालू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेता सिंगर यो यो हनी सिंह के गाने ‘अंग्रेजी बीट’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं, उनके साथ में बिजनेसमैन विकास मालू और अन्य लोग भी हैं। बता दें कि यह वीडियो दिल्ली में हुई होली पार्टी का है। इसी पार्टी के दौरान सतीश कौशिक की तबीयत बिगड़ी थी और उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां अभिनेता ने दम तोड़ दिया था।

उन्होंने लिखा, ‘सतीश जी और मेरे पिछले 30 साल से पारिवारिक संबंध रहे हैं और दुनिया को मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में कुछ मिनट नहीं लगे। इस खूबसूरत सेलिब्रेशन के बाद जो ट्रैजेडी हुई, उसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा। मैं अब लगे आरोप पर चुप्पी तोड़ना चाहूंगा। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि ट्रैजिडी कभी बताकर नहीं आती और न ही इस पर किसी का बस चलता है। मैं मीडिया से गुजारिश करना चाहूंगा कि वो सभी की भावनाओं की कद्र करें। सतीश जी को मैं हमेशा हर जश्न में मिस करूंगा।’

सतीश मालू की पत्नी ने लगाए आरोप।

सतीश मालू की पत्नी का दावा है कि उसके पति ने 15 करोड़ रुपये के विवाद में सतीश कौशिक की हत्या कर दी है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ साल पहले उसके पति ने सतीश कौशिक से 15 करोड़ रुपए लिए थे, लेकिन उनके पास चुकाने के लिए पैसे नहीं थे। इसी विवाद को लेकर उन्होंने इस हत्या को अंजाम दिया है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join