Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Oct 16, 2026 | New Delhi —
Entertainment

विक्रांत मैसी के किया खुलासा कहा – कहा- मुझे दीपिका पादुकोण जितना पैसा तो नहीं मिल सकता

April 20, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
vikrant

मिर्जापुर में बबलू भैया के किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी ने अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। विक्रांत ने छोटे पर्दे से  फिल्मो तक का सफर तय किया। ‘छपाक ‘ और मिर्जापुर जैसी फिल्मे कर उन्होंने अपनी उम्दा पहचान बनाई है। वही अब विक्रांत ने फिल्मों में फीस को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है।

“फीमेल को-स्टार्स को हमसे ज्यादा सैलरी दी जाती है”

विक्रांत मैसी ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू अपनी फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। विक्रांत ने इस इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा की बातों के ऑपोजिट बयान दिया। हाल ही में प्रियंका ने कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को मेल एक्टर्स से कम फीस दी जाती थी। ऐसे में अब विक्रांत ने इसके बिल्कुल अपोजिट बात कही। उन्होंने कहा, ‘ ज्यादातर मामलों में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम वेतन मिलता है। वहीं, कई ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस ने इस पर खुलकर बात की है, लेकिन हमारी सिचुएशन अलग है। हम जिन फिल्मों में काम करते हैं उन फिल्मों में फीमेल को-स्टार्स को हमसे ज्यादा सैलरी दी जाती है, लेकिन मेरे साथ तो उल्टा हुआ है।’

“मुझे दीपिका पादुकोण जितने पैसा तो नहीं मिल सकता “

‘भले ही मुझे फिल्मों में फीमेल को-स्टार्स से कम फीस मिली हो, लेकिन इसके बावजूद मैंने कभी इस बात का बतंगड़ नहीं बनाया। मेरी फिल्मों की एक्ट्रेस को मुझसे ज्यादा पैसा मिला है। भले ही मैंने कितना भी अच्छा काम किया हो,  लेकिन मुझे दीपिका पादुकोण जितने पैसा तो नहीं मिल सकते हैं। या फिर किसी फिल्म के क्रेडिट के लिए फाइट करना हो। जैसा कि गिन्नी वेड्स सनी।’

विक्रांत ने छोटे पर्दे से की शुरुआत।

विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। विक्रांत कई फेमस टीवी सीरियल्स जैसे ‘बालिका वधू’, ‘धरमवीर’, ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ और ‘गुमराह’ में काम कर चुके हैं। वहीं, हाल ही में उनका ‘क्राइम्स आजकल शो’ रिलीज हुआ है, जिसे आप अमेजन मिनी टीवी पर देख सकते हैं। इस शो को विक्रांत होस्ट कर रहे हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join