Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Politics

राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत, जानिए कब कब तक रहेंगे जेल में….

July 6, 2024 Lavi Rana 1 min read
shisho2

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसी मामले के चलते मनीष सिसोदिया को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होना था. पेशी के दौरान उम्मीद की जा रही थी कि, मनीष सिसोदिया को कोर्ट द्वारा आज राहत मिल जाएगी लेकिन राहुल एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की हिरासत को 15 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला सुना दिया है.

shisho1
मनीष सिसोदिया

आज कोर्ट में हुई थी पेशी

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी मामले में गिरफ्तार किया गया था. जिसके चलते आज उनकी इस मामले को लेकर रॉस एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई थी. मनीष सिसोदिया की आज शनिवार 6 जुलाई 2024 को न्यायिक हिरासत खत्म होनी थी लेकिन राउस एवेन्यू कोर्ट के द्वारा उन्हें राहत नहीं दी गई. बल्कि कोर्ट ने 15 जुलाई तक के लिए मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है.

shisho
रॉस एवेन्यू कोर्ट में हुई पेशी

सुप्रीम कोर्ट में भी लगाई थी गुहार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था. जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट में चलने के दौरान फैसला पक्ष में ना आने के कारण उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने 21 में को आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया द्वारा लगाई गई ईडी और सीबीआई मामले में जमानत को नामंजुर कर दिया था. मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल में 1 साल से ज्यादा का समय हो चुका है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join