Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Entertainment

मुकेश अंबानी की पार्टी में बैकग्राउंड डांसर बने सलमान खान। सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल।

April 5, 2023 Rupali Parihar 1 min read
salman

सलमान खान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो उद्योगपति मुकेश अंबानी के एक इवेंट में बैकग्राउंड डांसर की तरह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह एक पुराना वीडियो है। जिसमे सलमान खान बैकग्राउंड में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडिओ के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

ईशा अंबानी के संगीत सेरेमनी का है यह वीडियो।

सलमान खान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह एनएमएसीसी का नहीं है, बल्कि वह काफी पुराना वीडियो है। भाईजान का यह वीडियो मुकेश अंबानी और नीता की बेटी ईशा अंबानी के संगीत सेरेमनी का है। इस वीडियो में सलमान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ स्टेज पर बैकग्राउंड डांसर की तरह डांस करते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान बैकग्राउंड में डांस करते आ रहे नज़र।

सलमान खान का ये वीडियो मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के संगीत सेरेमनी का है। इस वीडियो में अनंत अंबानी हाथ में गिटार लिए स्टेज पर शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के गाने ‘कोई मिल गया’ पर परफॉर्म कर रहे हैं। इस दौरान अनंत के साथ उनकी मंगेतर राधिका मर्चेट भी ज्वाइन करती हैं। वहीं, सलमान खान ब्लू सूट पहने हुए बैकग्राउंड में जमीन पर बैठकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया।

वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यही पैसे की ताकत है, आप किसी को भी अपनी धुन पर नचा सकते हैं’। तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘कोई इज्जत है या नहीं पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं’। तो वहीं कुछ फैंस सलमान के सपोर्ट में भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपको बुरा क्यों लग रहा है। वो बस वही कर रहे हैं जो कर के वो पैसे कमाते हैं’।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join