Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 15, 2026 | New Delhi
Entertainment

भारत पकिस्तान के मैच में दिखाया जायेगा सैम बहादुर का टीज़र

October 10, 2023 Manya Jain 1 min read
10 10 2023 sam bahadur 23552424

Sam Bahadur Teaser:विक्की कौशल की कई नयी फिल्में आने वालीं हैं। जिनमें ‘सैम बहादुर’ मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म इसलिए ज्यादा जरुरी है क्योंकि यह फिल्म भारतीय युद्ध नायक सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। दिलचस्प बात यह है कि ‘सैम बहादुर’ के टीज़र का लांच 13 अक्टूबर को मुंबई में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा, यह प्रोग्रमम भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के साथ ही होगा।

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ​​अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और इसका जबरदस्त मुकाबला रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ फिल्म से हो सकता है। ‘एनिमल’ की रिलीज डेट को पोस्टपोन 11 अगस्त से आगे बढ़ा दी गई है।

1600x960 54195 nura

1 दिसंबर को एनिमल भी रिलीज होंगी. एनिमल में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो तेलुगु में अर्जुन रेड्डी और हिंदी में कबीर सिंह का निर्देशन करने के लिए प्रसिद्ध हैं। क्राइम ड्रामा के रूप में तैयार इस थ्रिलर में रणबीर ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिसकी कहानी एक पिता और उसके बेटे के बीच तनावपूर्ण रिश्ते पर केंद्रित है। एनिमल में अनिल कपूर रणबीर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना रणबीर की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आएंगी।

विक्की की आखिरी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ थी। लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही। विक्की कौशल अगली बार ‘मेरे मेहबूब मेरे सनम’ में नजर आएंगे। जो कि अक्टूबर 2024 में रिलीज होगी। यह फिल्म पहले तो अगस्त 2023 में आने वाली थी, लेकिन रिलीज की तारीख बदल दी गई है और अभी तक निर्माताओं के द्वारा इसकी घोषणा नहीं की गई है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join