Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 06, 2026 | New Delhi
Entertainment

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुपरहिट

March 1, 2023 Megha Jain 1 min read
sallu

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

बॉलीवुड में अब पिक्चरों के सुपरहिट होने का सिलसिला शुरू हो गया है हम चाहे वह शाहरुख खान की पठान की बात करें या बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की
सलमान खान लंबे समय बाद फिल्म किसी का भाई किसी की जान से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे भाईजान के फैंस ने खूब प्यार भी दिया था। अब किसी का भाई किसी की जान को लेकर नई अपडेट सामने आई है, जिसे खुद सलमान खान ने शेयर किया है।

वीडियो सॉन्ग ‘बिल्ली-बिल्ली’ का टीजर रिलीज हुआ

 बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ जिसका आज दूसरा वीडियो सॉन्ग ‘बिल्ली-बिल्ली’ का टीजर रिलीज हुआ है। यह टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में सलमान खान ब्लैक शूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इसके अलावा इस वीडियो सॉन्ग में सलमान खान की पूजा हेडगे के साथ रोमेंटिक जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।
थोड़ी देर बाद किसी का भाई किसी की जान के टीजर को यूट्यूब पर भी जारी कर दिया गया था। सलमान के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और राघव जुयाल की भी झलक टीजर में देखने को मिल रही है।

रिलीज से पहले सुपरहिट फिल्म

बहरहाल सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही सुपरहिट हो गई है। ऐसा हम फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान के एक सर्वे के आधार पर कह रहे हैं। कमाल ने आज सलमान खान की इस फिल्म को लेकर अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक ट्विट किया है। इस ट्विट में कमाल ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ को सिनेमाघरों में देखने के लिए रूझान जाना। उन्होंने ट्विट करके यूजर्स से पूछा कि फिल्म फ्लॉप होगी या ब्लॉकबस्टर।

शहनाज गिल भी नजर आई

टीजर में सबकी लाडली शहनाज गिल की झलक देख उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं. फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में यूं तो ​लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े है. लेकिन शहनाज का भी फिल्म में अहम रोल है. शहनाज की यह डेब्यू बॉलीवुड मूवी है.

लोगो ने दिये अपने रिएक्शन

कमाल के इस ट्विट पर 49 प्रतिशत लोगों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दिया है। इसके अलावा 18 प्रतिशत लोगों ने फ्लॉप, 7 प्रतिशत लोगों ने बड़ी फ्लॉप और 24 प्रतिशत लोगों ने डिजास्टर घोषित कर दिया है

ईद के मौके पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

बता दें कि, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को निर्देशक फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को सलमान खान ने ही खुद प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को लेकर बीच में खबरें आई थीं कि सलमान  ने अपनी इस फिल्म को दोबारा एडिट करवाया है। वे इस फिल्म को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस फिल्म को दोबारा एडिट करवाया है। सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join