Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Wed, Apr 29, 2026 | New Delhi
India

फिल्ममेकर कृष्ण कुमार की बेटी का हुआ अंतिम संस्कार, परिवार को सहारा देने पहुंचा बॉलीवुड

July 23, 2024 Lavi Rana 1 min read
antim2

बॉलीवुड से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है जिसके चलते पूरा बॉलीवुड दुखों से जूझ रहा है. दरअसल बॉलीवुड के एक्टर और फिल्ममेकर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा की कैंसर के कारण मौत होने से उन पर दुखों का सैलाब आ गया है. कल दिशा कुमार का अंतिम संस्कार किया गया था. जिसमें बॉलीवुड के बहुत से सितारे कृष्ण कुमार को संभालने के लिए मौजूद रहे.

antim3
फिल्ममेकर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा की कैंसर के कारण मौत

जर्मनी में इलाज के दौरान 18 जुलाई को हुई मौत

जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ कृष्ण कुमार टी-सीरीज के मालिक भी है. कल ही उन्होंने अपनी 20 साल की बेटी का अंतिम संस्कार किया है. दरअसल उनकी बेटी तिशा कुमार काफी लंबे समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रही थी जिसके चलते 18 जुलाई को उनका निधन हो गया.

antim4
जर्मनी में इलाज के दौरान 18 जुलाई को हुई मौत

तिशा कुमार को कैंसर के इलाज के लिए मुंबई से जर्मनी लेकर गए थे जहां इलाज के दौरान उनकी 18 जुलाई को मौत हो गई. तिशा की मौत के बाद कल 4 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया था. उनके इस आखिरी वक्त में शामिल होने के लिए बहुत से बॉलीवुड के सितारे अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. दिशा की अंतिम यात्रा में उनकी बहन तुलसी कुमार, उनका चचेरा भाई भूषण कुमार और खुशाली कुमार शामिल हुए थे. अपनी बहन को आखिरी विदाई देते वक्त सभी की आंखों में आंसू थे.

antim
बहन तुलसी कुमार, उनका चचेरा भाई भूषण कुमार और खुशाली कुमार अंतिम श्रद्धांजलि में शामिल हुए

अंतिम श्रद्धांजलि में यह सितारे रहे मौजूद

इस दुख के मौके पर परिवार के प्रति संवेदना देने के लिए बहुत से बॉलीवुड के सितारे शामिल रहे. बॉबी देओल के चेहरे पर अंतिम संस्कार के दौरान मायूसी साफ तौर पर झलक रही थी वही दूसरी तरफ रितेश देशमुख भी आंखों में गम लिए अंतिम श्रद्धांजलि पर मौजूद रहे. अनिल कपूर भी कृष्ण कुमार को संभालने और संवेदना देने के लिए पहुंचे थे. इस दुख के अवसर पर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान अपने डायरेक्टर भाई साज़िद खान के साथ मौजूद रही. शमशान घाट में तिशा कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी दिखाई दी. सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी इस गम भरे अवसर पर शामिल रहे.

antim1 1
इस आखिरी वक्त में बहुत से बॉलीवुड सितारे हुए अंतिम संस्कार में शामिल

इन सभी लोगों के साथ-साथ कार्तिक आर्यन, फरहान अख्तर, फरदीन खान, सुनील शेट्टी, सही मांजरेकर और ओम रावत भी इस दुख की घड़ी में तिशा कुमार के परिवार को संभालने के लिए मौजूद रहे.

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join