Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Oct 23, 2026 | New Delhi —
Politics

पश्चिम बंगाल के दौरे पर अमित शाह।2024 में हमें 35 सीटो की जरूरत!!

April 14, 2023 • Megha Jain• 1 min read
amit shah 1

गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम में जन संपर्क समावेश रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि ‘दीदी-भतीजा’ के अपराध को दूर करने का एक ही उपाय है भाजपा। बंगाल को आतंक से मुक्त करने का एकमात्र तरीका भाजपा है। बंगाल में घुसपैठ रोकने का एक ही तरीका है बीजेपी। अगले साल 2024 में हमें 35 सीटें दें, 2025 (पश्चिम बंगाल चुनाव) की कोई जरूरत नहीं होगी। 2025 से पहले ममता की सरकार गिर जाएगी। दीदी और उनके भतीजे के अत्याचारों से छुटकारा पाने के लिए, भाजपा को जिताने में मदद करें। बंगाल में घुसपैठ और तस्करी रोकने के लिए बीजेपी को जिताने में मदद करें। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और राज्य भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार के साथ डॉ बीआर अंबेडकर को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सूरी में एक सभा करते हुए कहा कि हमें 2024 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में 42 में से 35 से ज्यादा सीटों पर जीत दिलाएं. यदि बीजेपी ने ये लक्ष्य हासिल कर लिया गया तो तृणमूल कांग्रेस सरकार 2025 से आगे नहीं चल पाएगी. सरकार गिर जाएगी. ममता बनर्जी सरकार पर “हिटलर जैसा शासन” चलाने के लिए निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 2024 में राज्य में 35 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटती है, तो “कोई भी राज्य में रामनवमी की रैलियों पर हमला करने की हिम्मत नहीं करेगा

बता दें कि अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं. अमित शाह अपनी इस यात्रा के दौरान राज्य में भाजपा की संगठनात्मक ताकत का जायजा लेंगे. अमित शाह ऐसे समय में यह दौरा कर रहे हैं, जब राज्य में अगले महीने पंचायत चुनाव होने हैं और पार्टी अपने संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने की कवायद में जुटी है.

भाजपा की राज्य इकाई के एक नेता ने कहा, अमित शाह जी सूरी में जिला पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.’’ उन्होंने बताया कि शाह दक्षिणेश्वर मंदिर जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वह शाम को पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं से शहर के एक होटल में मिलेंगे और संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा करेंगे.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join