Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, May 12, 2026 | New Delhi
India

नोएडा के मॉल में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, लग गई भीषण आग

July 5, 2024 Lavi Rana 1 min read
police4 1

नोएडा नोएडा के एक मॉल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. जिसकी वजह से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई. हालांकि इस आग की वजह से किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं हुआ है. सबको सही समय पर मॉल से निकाल लिया गया था. मिली हुई जानकारी के अनुसार लॉजिक्स मॉल में आग लगने का कारण कपड़ों के शोरूम में शॉर्ट सर्किट होने को बताया जा रहा है.

police3
लॉजिक्स मॉल में लगी आग

दमकल की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित नोएडा के लॉजिक मॉल में आज शुक्रवार को आग लग गई. यह मॉल नोएडा के सेक्टर 32 में स्थित है. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई. बहुत ज्यादा हो रहे धुएं के कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई. इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड के मुख्य अधिकारी ने कहा कि उन्हें नोएडा सेक्टर 32 के एक मॉल में आग लगने की जानकारी मिली तो वह अपनी 12 गाड़ियों के साथ मॉल में आग को काबू करने के लिए पहुंच गए. उन्हें धुआं बाहर निकालने के लिए मॉल के बहुत से शीशों को भी तोड़ना पड़ा.

police1 1
मॉल के बहुत से शीशों को भी तोड़ना

मॉल में मच गई थी भगदड़

इस घटना की बहुत सी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाते हुए नजर आ रही है, और साथ ही आग लगने के कारण मॉल में फैला हुआ दुआ भी साफ-साफ देखा जा सकता है. दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास करने मैं जुट गई. मिली हुई जानकारी के अनुसार जब लोगों को पता चला कि मॉल में आग लग चुकी है, तब वहां लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया और भगदड़ मच गई. वहां पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को समझ कर शांत कराया और साथ ही सही समय पर सभी लोगों को मॉल से बाहर निकाल दिया गया. मॉल में आग लगने की खबर फैलते ही माल के बाहर भारी संख्या में भीड़ नजर आई.

police2
फायर ब्रिगेड

एक दिन पहले गाजियाबाद में भी लगी थी आज

जानकारी के लिए बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में भी आग लगने की खबर आई थी. जिसकी वजह से फैक्ट्री में रखें केमिकल के ड्रम आंख के कांटेक्ट में आने से फट गए थे जिसकी वजह से फायर ब्रिगेड के चार कर्मचारी घायल हो गए. और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया अभी डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join