Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 18, 2026 | New Delhi
Entertainment

गोरी नागोरी के साथ हुई मारपीट। शिकायत करने पर पुलिस ने सेल्फ़ी लेकर भेजा घर।

May 26, 2023 Rupali Parihar 1 min read
gori nagori

‘बिग बॉस 16’ में नजर आईं हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी के साथ हाल ही मारपीट हो गई। गोरी नागोरी बीच वाली बहन की शादी में शामिल होने अजमेर गई थीं। लेकिन यहां जीजा जावेद हुसैन के साथ गोरी नागोरी की लड़ाई हो गई। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि गोरी नागोरी को बुरी तरह पीटा गया। यही नहीं, जब गोरी नागोरी रिपोर्ट दर्ज करवाने पुलिस थाने पहुंचीं तो पुलिस ने उनकी मदद नहीं की और सेल्फी खींचकर घर भेज दिया। गोरी नागोरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी आपबीती बताई।

बहन की शादी में हुई मारपीट।

डांसर गोरी नागोरी के साथ ये पूरी घटना अजमेर में हुई है. जहां पर वो अपनी बहन की शादी में गई थी. खबरों की मानें तो गोरी का वहां पर अपने जीजा जावेद हुसैन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया इसके बाद ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. गोरी के अनुसार उन्हें बाल खींचकर पीटा गया. कई साथियों को गंभीर चोट आई. यहां तक कि मैनेजर भी घायल हो गए और बाउंसर का सिर फट गया।

‘मौसी का लड़का ने मुझे गिरा दिया और घसीटा’

गोरी नागोरी ने पूरी घटना बताते हुए ‘पंजाब केसरी’ से कहा, ‘मेरी बहन की 22 मई की शादी थी। शादी हमने बहन की ससुराल में की। वहां हेली मैक्स नाम से एक रिजॉर्ट है, वहां शादी की। मेरी बहन ने कहा था कि मेरा बच्चा छोटा है। मैं वहां नहीं आ सकती और तुम लोग यहीं आकर शादी कर दो। मेरी बीच वाली बहन की शादी थी। हमने वहां पर शादी की सारी अरेंजमेंट की और शादी भी हो गई थी। पर उस दौरान वो लोग झगड़े की पूरी प्लानिंग कर चुके थे। हमें संभलने का भी टाइम नहीं मिला। विदाई का समय था दो-ढाई बज रहे थे। लेकिन साउंड सिस्टम बज रहा था। मैं गई बंद करवाने कि बहुत हो गया अब। साउंड बंद कर देते हैं और बहन की विदाई कर देते हैं। तभी वहां मेरी मौसी का लड़का आया और वो मुझे घसीटता हुआ ले गया कि मैं करता हूं ना बात। फिर उसने मुझे गिरा दिया।’

पुलिस ने सेल्फी लेकर वापस भेजा।

गोरी का आरोप है कि पुलिस वालों ने उन्हें काफी देर तक बिठाए रखा और सेल्फी लेकर वापस भेज दिया. गोरी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट से मदद मांगते हुए जल्द  उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है. उन्होंने लिखा कि उनकी जान को खतरा है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join