Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 08, 2026 | New Delhi
Politics

कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की CBI रिमांड दो दिन बढ़ाई।

March 4, 2023 Rupali Parihar 1 min read
full

दिल्ली की अदालत में शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई. इससे पहले सीबीआई के हेडक्वार्टर के बाहर AAP के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया ने कल ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की CBI रिमांड को 6 मार्च तक बढ़ा दिया.

संजय सिंह ने कहा सरकार दिल्ली के बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती

आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार दिल्ली के बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती है। दिल्ली वालों को अस्वस्थ रखना चाहती है। यही कारण है कि दिल्ली के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम कर रहे स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में भेज दिया है। लेकिन आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार से डरने वाली नहीं है। हम इसका विरोध करेंगे। प्रदर्शन आगे भी चलता रहेगा।

10 मार्च को होगी सुनवाई।

बचाव पक्ष ने दलील दी कि कई महीनों तक सिसोदिया को गिरफ्तार नहीं किया गया. फिर अचानक गिरफ्तार कर लिया गया. अब रिमांड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. अचानक अब कहां से सारी चीजें मिलने लगीं. इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर आपको लगता है कि रिमांड का आदेश गलत है, तो उसे हाईकोर्ट में चुनौती दें. बचाव पक्ष ने बताया कि मनीष की पत्नी की तबियत अभी भी ठीक नहीं है. पिछले 20 साल से उनकी तबियत खराब है. राउज एवेन्यू कोर्ट अब मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 10 मार्च को सुनवाई करेगा.

सिसोदिया के वकील ने कहा

अदालत में वरिष्ठ वकील दयन कृष्णन सिसोदिया की पैरवी कर रहे हैं। वकील ने अदालत से गुजारिश की है कि वह पिछले आदेश के पेज नंबर 7 पर आएं जिसमें सेल्फ इंक्रीमिनेशन की बात की है। सीबीआई चाहती है कि सिसोदिया वो बोलें जो वो सुनना चाहती है। वकील ने कहा कि आप सीबीआई के रिमांड एप्लीकेशन को देखिए। हम पहले दिन जहां थे आज भी वहीं हैं। तब जज ने कहा कि हम देखेंगे कितनी चीजें कंफ्रंटेशन के लिए हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join