Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, May 12, 2026 | New Delhi
Sports

उज्जैन बाबा के दर पर पहुंचे विराट अनुष्का

March 4, 2023 Megha Jain 1 min read
virat anushhka

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धुरंधर क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने खेल से ज्यादा श्रद्धा-भक्ति को लेकर चर्चाओं में हैं। 
बाबा नीम करोली महाराज के यहा की बात हो या
वृंदावन की उन्हें सभी जगह देखा जा रहा हैं
ओर अब ये धर्मप्रेमी क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड की अदाकारा बाबा के दर पहुंचे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. इस सीरीज में अबतक तीन मुकाबले हो चुके हैं.  जिसमें 2 मुकाबले टीम इंडिया के नाम रहे हैं. वहीं मैच का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता है. वहीं इस सीरीज के बीच भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली
बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की। भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

बाबा महांकल के किए दर्शन

विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। साथ ही मस्तक पर चंदन का त्रिपुण लगाकर धोती सोला पहने हुए थे। अनुष्का शर्मा पिंक साड़ी में नजर आईं। धर्म के रस में डूबे नजर आ रहे ये सेलिब्रिटी संतो के साथ की बात की जाए या धार्मिक नगरी की इन्हे वहा देखा जाता हैं।जिसके बाद सोशल मीडिया पर महाकाल मंदिर की विराट की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं.

नए साल की शुरुआत वृंदावन से की थी

क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बीते छह दिनों से उत्तराखंड में हैं। विरुष्का बैरागढ़ स्थित सहेजा रिट्रीट इन लैप ऑफ मदर नेचर रिजॉर्ट में 26 जनवरी को पहुंचे थे। सोमवार शाम जब विराट अपनी पत्नी, बेटी और मां के साथ ऋषिकेश के दयानंद आश्रम पहुंचे
विराट और अनुष्का नए साल में वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। अनुष्का के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल थे। अनुष्का, कोहली और बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े नजर आई थीं। वे 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join