Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, May 12, 2026 | New Delhi
Education

आ गई नीट पीजी एग्जाम की नई तारीख, जानिए कब होगा एग्जाम

July 5, 2024 Lavi Rana 1 min read
DOCT1

2024 में हुई नीट पीजी की परीक्षा बहुत चर्चा का विषय रही है. क्योंकि इस परीक्षा में हुए घोटालों के कारण बहुत से बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है. बहुत से ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसमें छात्रों ने नीट पीजी के आए परिणामों की वजह से आत्महत्या कर ली. इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया. और एक-एक कर घोटाले के सारे पन्ने खुलती जा रहे हैं. वहीं विद्यार्थियों को राहत देने के लिए और इस मामले की गंभीरता को समझते हुए इस परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी गई है.

DOCT
परीक्षा 11 अगस्त दो पारियों में करनी तय की गई है

मेडिकल लाइन के लिए होने वाली परीक्षा नीट पीजी की तिथि को घोषित कर दिया गया है. नई तिथि के मुताबिक नीट पीजी की परीक्षा अब 11 अगस्त को होनी तय हुई है.

नीट पीजी की परीक्षा को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ( एनबीईएमएस ) के संस्था द्वारा आयोजित किया जाता है. एनबीईएमएस ने शुक्रवार को नीत पीजी परीक्षा की नई तिथि को घोषित कर दिया है. यह परीक्षा 11 अगस्त दो पारियों में करनी तय की गई है.

पहले यह परीक्षा 24 जून को कराई जानी थी लेकिन बहुत सी परेशानियां और गड़बड़ी को देखते हुए केंद्र को परीक्षा से एक दिन पहले 23 जून को ही नोटिस जारी कर परीक्षा के स्थगित करने की खबर देनी पड़ी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join