Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 13, 2026 | New Delhi
India

आतंकियों से मुठभेड़ में डोडा जिले के 4 सैनिक शहीद

July 16, 2024 Lavi Rana 1 min read
jammu1

आतंकियों और सेना के बीच सोमवार की रात को आपस में मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है. मिली हुई जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में एक ऑफिसर समिति 4 सैनिकों के शहीद होने की खबर सामने आई है. यह मुठभेड़ जम्मू के डोडा जिले में सैनिकों और आतंकियों के बीच हुई है और बताया जा रहा है कि अभी डोडा जिले में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा.

jammu3

घेरा मंडी और तलाशी अभियान के दौरान हुआ हादसा

जम्मू राज्य के डोडा जिले से सैनिकों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है मिली हुई जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को डोडा जिले के जंगली क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों का आमना सामना हो गया जिसमें एक ऑफिसर समिति चार सैनिक शहीद हो गए. अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के समूह के जवानों के द्वारा रात को आठ बजे के करीब देसा वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान किया गया था जिसके दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई.

jammu

घने जंगल में हुई गोलीबारी

सूत्रों के द्वारा मिली हुई जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित डोडा जिले में सुरक्षा बलों और हथियारों से लदे आतंकवादियों के बीच सोमवार की रात मुठभेड़ हो गई. लगातार चली गोलीबारी के बीच कुछ सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए और मंगलवार की सुबह उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए. यह मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में स्थित देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में की जा रही संयुक्त घेरे और तलाशी अभियान के दौरान हुई.

jammu2

आतंकवादियों ने की भागने की कोशिश

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में चली गोलीबारी के बाद आतंकवादियों के द्वारा भागने की कोशिश की गई, लेकिन बहादुर सैनिकों ने घने जंगल होने के बावजूद आतंकियों का पीछा किया जिसकी बात एक बार फिर जंगल में गोलीबारी हुई. इस पूरी मुठभेड़ के दौरान पांच सैनिकों के घायल होने की और एक अधिकारी सहित चार सैनिकों की मौत होने की खबर सामने आ रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join