Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 29, 2026 | New Delhi
Technology

Vodafone-idea का ऐसा प्लान कि मिल रही बंपर सुविधा, तुरंत कराएं रिचार्ज

March 19, 2023 24times News 1 min read
vodafone 4

नई दिल्लीः वोडाफोन और आइडिया (वीआई) इन दिनों ऐसे प्लान चला रहे हैं, जो यूजर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। आप स्मार्टफोन्स यूजर्स हैं तो फिर आराम से जबरदस्त प्लान कराकर डेटा और अनलिमिटेड कॉल का फायदा उठा सकते हैं, जो मौका आपने गंवाया तो फिर नुकसान उठाना पड़ सकता है। वीआई अब एक ऐसा प्लान लेकर आया है, जो यूजर्स के दिलों पर छुरियां चला रहा है। इतना ही नहीं बाकी कंपनी जियो, एयरटेल यूजर्स भी सोचने को मजबूरत होते दिख रहे हैं।

इसलिए जरूरी है कि आप जल्द ही यह प्लान कराकर सुविधा का फायदा प्राप्त कर सकते हैं। इन प्लान्स में कई धांसू सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं। इस प्लान की वैलिडिटी के हिसाब से कीमत भी ज्यादा नहीं है। सबकुछ जानने के लिए आपको आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा

वीआई के इस प्लान में मिल रही बंपर सुविधा

धाकड़ टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने सिर्फ 296 रुपये वाला एक तगड़ा प्लान लॉन्च कर दिया गया है। इसमें यूजर्स को एक महीना यानि 30 दिनों की वैलिडिटी प्रदान की जा रही है। वोडाफोन आइडिया अपने इस खास प्लान में यूजर को महीने भर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 25GB इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है। इसमें यूजर्स को एक साथ रिचार्ज करवाने पर आप किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा पा सकते हैं। इसमें आपको प्रतिदिन 100 SMS का बेनिफिट भी दिया जा रहा है।

वहीं, इसके साथ ही अगर अन्य बनिफिट की बात करें तो इस प्लान में वोडाफोन आइडिया यूजर को Vi Movies & TV Classic का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि 25GB फ्री डेटा के बाद भी अगर आप हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तोमाल करना चाहते हैं तो आपको 50p/MB की दर से चार्ज का भुगतान करना होगा। इसमें प्रतिदिन 100 फ्री SMS कोटा खत्म हो जाने के बाद आपको लोकल मैसेज के लिए 1 रुपया प्रति SMS और एसटीडी एसएमएस के लिए 1.5 रुपये चुकाना पड़ सकता है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join