Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 08, 2026 | New Delhi
Jobs

UP Anganwadi Bharti 2024: यूपी के इन चार जिलों में निकली आंगनवाड़ी भर्ती ,महिलाएं ऐसे करे आवदेन

November 27, 2024 Sarita Singh 1 min read
Untitled design 2024 11 27T151424.231

UP Anganwadi Bharti 2024

Untitled design 2024 11 27T151518.283

UP Anganwadi Bharti 2024 : उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी में भर्ती के लिए आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं। यूपी के चार जिलों में भर्ती हो रही है जिसमें गोरखपुर ,बांदा ,गाजीपुर और फिरोजाबाद जिलों में आंगनबाड़ी महिलाओं के लिए भर्ती की जाएगी ,जिसमें आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर रहेगी।

बता दे कि उत्तर प्रदेश के चार जिलों में आंगनबाड़ी की भर्ती हो रही है जिससे संबंधित आवेदन शुरू हो चुके हैं अगर आप भी यूपी में आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपी के चार जिलों में भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं जिसके द्वारा 23,753 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

पात्रता क्या है

Untitled design 2024 11 27T151550.331
  • UP Anganwadi Bharti 2024 में आवेदन उत्तर प्रदेश में रहने वाली महिला उम्मीदवार कर सकती हैं
  • इन पदों में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है
  • इन पदों में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश के उस गांव ,वार्ड अथवा न्याय पंचायत का निवासी होना आवश्यक है
  • इन पदों में आवदेन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए

कब तक कर सकते है आवदेन

UP Anganwadi Bharti 2024 में चार जिलों के लिए भर्ती की जा रही है जिसमें 23,753 पदों के लिए आवेदन पत्र लिए जाएंगे , आईए जानते हैं किस जिले में कब तक रहेगी आवेदन करने की अंतिम तिथि

-गोरखपुर जिले में 16 दिसंबर तक
-बांदा जिले में 11 दिसंबर तक
-गाजीपुर जिले में 09 दिसंबर तक
-फिरोजाबाद जिले में 2 दिसंबर तक

आवेदन प्रक्रिया

UP Anganwadi Bharti 2024

UP Anganwadi Bharti 2024 में 23,753 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिनके द्वारा चयनित उम्मीदवारों को इन पदों पर नियुक्त किया जाएगा, इसके लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा

  • सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर क्लिक करें
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपना पंजीकरण करना होगा
  • अब आप अपना आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें और अपनी सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज भरकर अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें
  • अब आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा जिसके द्वारा आप लॉगिन करें
  • अब आपके सामने आंगनबाड़ी का फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आप अपनी सभी आवश्यक जानकारी और सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें
  • इसके बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक करके फॉर्म को जमा कर इसकी रसीद प्राप्त करें

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join