Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Jun 07, 2026 | New Delhi
India

जुड़वा बेटियों को उन्हीं के पिता ने मार कर शमशान घाट में दफनाया, जानिए क्या है पूरी खबर

July 10, 2024 Lavi Rana 1 min read
child 1

दिल्ली के गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक पिता ने अपनी दो जुड़वा बेटियों की हत्या कर उन्हें शमशान में दफना दिया इस घटना के बाद आसपास के लोगों में आरोपी पिता के लिए आक्रोश का माहौल है.

दिल्ली के गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. एक पिता ने अपनी दो नवजात बेटियों की हत्या कर उनके शव को श्मशानघाट में दफना दिया. और उसके बाद वहां से फरार हो गया. आरोपी नीरज सोलंकी कभी दिल्ली तो कभी हरियाणा में छुपता हुआ घूम रहा था. लेकिन अब वह हरियाणा के रोहतक से पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. यह घटना दिल्ली के गांव पुठकलां की बताई जा रही है.

child2
दो जुड़वा बेटियों की हत्या

आरोपी को लड़के चाहिए थे

मिली हुई जानकारी के अनुसार आरोपी नीरज सोलंकी ने इस वारदात को अंजाम अपनी छोटी सोच के कारण दिया. वह नहीं चाहता था कि उसके घर में लड़की पैदा हो इसी छोटी और तुच्छ मानसिकता के चलते हुए उसने अपनी तीन दिन की नवजात बच्चियों की हत्या कर दी और उन्हें शमशान घाट में दफना दिया इस घटना की जानकारी पुलिस को 3 जुन को मिली थी. इसके बाद पुलिस कर्मचारियों को श्मशान घाट पर तैनात किया गया और एसडीएम से बच्चियों के शवों को बाहर निकालने की अनुमति लेकर उनके शवों को बाहर निकल गया.

child1
अपनी छोटी सोच के कारण दिया वारदात को अंजाम

बच्चियों के शवों को मामा को सौपा

पुलिस ने दोनों नवजात बच्चियों के शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और फिर उनके शवों को उनके मामा के हवाले कर दिया गया. इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम जीती हुई थी आरोपी लगातार अपना स्थान, मोबाइल हैंडसेट, सिम और ठिकाने बदल बदल कर पुलिस को बार-बार चकमा दे रहा था.

आरोपी नीरज सोलंकी ने कबूला अपना जुर्म

child
बेटियों की हत्या

क्राइम ब्रांच के द्वारा आरोपी की तलाश के चक्कर में दिल्ली और हरियाणा के कई स्थानों पर अचानक से छापेमारी भी की गई. नीरज सोलंकी को इस छापेमारी के चलते हरियाणा में स्थित रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस द्वारा नीरज सोलंकी से पूछताछ के दौरान उसने अपनी दो नवजात बच्चियों को मार कर श्मशान में दफनाने की बात को कबूला इसके बाद उसे पर कानूनी धाराएं लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join