Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Lifestyle

Tips: बची हुई चाशनी से बनाएं स्वादिष्ट व्यंजन, जानें कैसे

March 1, 2023 Simran Khan 1 min read
चाशनी का इस्तमाल

नई दिल्ली: गुलाब जामुन, बालूशाही, जलेबी इन सभी चीजों में बिना चाशनी के मजा ही नहीं आता. अगर इन मिठाइयों में चाशनी ना हो तो यह मिठाई बेस्वाद सी लगती है.

घर में कोई भी फंक्शन हो, तो मिठाई का बनना तो लाजमी है. अगर ऐसे में किसी पार्टी या फिर शादी का आयोजन है. तो हलवाई की चाशनी बच ही जाती है. अब उसी बची हुई चाशनी को कैसे करेंगे इस्तेमाल यह सोचने वाली बात है. आप बची हुई चाशनी स्टोर करके रख तो देते हैं. लेकिन कई दिन बाद उसे देखते हैं. तो वह खराब हो जाती है और आपको बाद में चाशनी को फेंकना ही पड़ जाता है. लेकिन अब इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें आप अपनी बची हुई चाशनी पर इस्तेमाल कर के अपने व्यंजन को स्वादिष्ट बना सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि बची हुई चाशनी आप कहां कहां इस्तेमाल कर सकते हैं.

बनाएं चीनी का पराठा

अक्सर चीनी का पराठा छोटे बच्चे बड़े चाव से खाते हैं. तो अगर आप चीनी का पराठा अपने बच्चों को दे रहे हैं. तो थोड़ी सी चीनी और थोड़ी सी चाशनी मिक्स कर के उसी का पराठा बनाएं पराठे में भी स्वाद बढ़ जाएगा और चीनी की चाशनी जो बची हुई है उसका भी इस्तेमाल हो जाएगा.

पैन केक

ऐसे कई लोग हैं जो घर में ही पैन केक बनाकर खाना पसंद करते हैं. चाहे वह बनाना पान केक हो या फिर कोई अन्य फ्रूट केक. तो ऐसे में आप बची चाशनी का इस्तेमाल पैन केक के ऊपर डालकर भी कर सकते हैं. क्योंकि आमतौर पर पैन केक के ऊपर लोग शहद डालकर खाना पसंद करते हैं. वह भी इसलिए क्योंकि वह मीठा होता है, तो ऐसा में आप बची चाशनी भी डाल सकते हैं.

शरबत

अगर आप मीठा शरबत बना रहे हैं. तो चीनी की जगह आप चाशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप बची हुई चाशनी को शरबत को मीठा करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join