Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Jun 07, 2026 | New Delhi
Automobile

इन वजहों से लग सकती है आपके Electric Vehicle में आग, जानिए पूरी डीटेल्स

June 17, 2024 Sneha 1 min read
Electric Vehicles

Electric वाहनों को चार्ज करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

गर्मियों के मौसम में आपने अक्सर ये देखा होगा, कि इलेक्ट्रिक वाहनों में बड़ी जल्दी ही आग लग जाती है. ऐसे में इस आग के लगने के बहुत से कारण होते है. आज के इस ब्लाॅग में हम आपकेा उन्ही कुछ कारणों के बारें में बताने के लिए जा रहे है. तो अगर आप भी अपनी कार, स्कूटर या बाइक को आग लगने से बचाना चाहते है, तो ये खबर जरूर पढ़े. आइए जानते है

शाॅर्ट सर्किट होने पर लग सकती है आग

आपको बतादें, कि इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा देर चार्ज पर लगाने से कई बार शाॅर्ट सर्किट हो सकता है. जिसस कि आपके व्हीकल में भी आग लग सकती है. जब वाहन की बैटरी में जांॅइट टाइट तरीके से नही लगा होता है, तो ऐसे में शाॅर्ट सर्किट के चांस काफी हद तक बढ़ जाते है. ऐसे में वाहन को चार्ज करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए.

तेज गर्मी में वाहनों की बैटरी गर्म होने पर

आपको बतादें, कि कई बार लोग लापरवाही के चलते अपने व्हीकल केा तेज धूप में पार्क कर देते है जिससे कि व्हीकल के अंदर आग लगने की संभावना काफी हद तक बढ जाती है. ऐसे में जरूरी है, कि आप छाव में ही अपने इलेक्ट्रिक वाहन को पार्क करें. क्योंकि अगर आप तेज धूप के अंदर वाहन को पार्क करते है, तो इससे बैटरी तेजी से हीट होना शुरू हो जाती है. जिससे कि आग लग सकती है.

दूसरों का चार्जर इस्तेमाल करने से

आपको बतादें, कि अगर आप अपनी कार के अंदर दूसरों की गाड़ी या वाहन का चार्जर इस्तेमाल करते है,. तो इससे भी वाहन में आग लगने की संभावना काफी अधिक हो जाती है. ऐसे में आपको दूसरों की गाड़ी या वाहन का चार्जर बिलकुल भी इस्तेमाल नही करना चाहिए.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join