Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Jul 05, 2026 | New Delhi
India

Religious Violence: देश के इन 5 राज्यों में धर्म के नाम पर की जा रही है हिंसा, जानिए डीटेल्स

October 14, 2024 Sneha 1 min read
Bangladesh 1 1

Religious Violence

बतादें, कि इस समय देश के 5 राज्य ऐसे है जहां पर धर्म के नाम पर हिंसा की जा रही है. खबरों के हवाले से ये सामने आया है, कि धार्मिक विवद को लेकर के विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग पथराव और आगजनी करते हुए ​देखे जा रहे है. हाल ही में तेलंगाना के हैदराबाद में एक देवी मंदिर में भी कुछ ऐसा ही देखनें को मिला है. जहां पर मुथ्यलम्मा मंदिर में मौजुद देवी मां की मुर्ति को बुरी तरह से तोड़ा दिया गया. रिपोर्ट के अनुसार ये बताया जा रहा है, कि सुबह के वक्त से ही यहां पर ​हिंसा जारी है. ऐसे में बीजेपी नेता माधवी लता को हिरासत में लिया गया है. साथ ही में केंद्रीय मंत्री भी मंदिर में पहुंच चुके है.

Bangladesh 2 1

​पश्चिम बंगाल के हालातों की अगर हम बात करें, तो ये बताया जा रहा है कि विशेष समुदाय के लोगों ने दुर्गा पंडाल के अंदर जाकर के काफी तोड़ फोड़ मचाई है. जिसमें कि माता दुर्गा की मूर्ति को भी जलाए जाने का प्रयास किया गया है. इसके बाद बात करें कर्नाटक के बेलगावी के बारें में तो आपको बतादें, कि बेलगावी के सोलापुर जिले में रविवार को माता दुर्गा की मूर्ति का अपमान किया. जिसके बाद से दोनों पक्ष् में विवाद छिड़ गया. इस विवाद में कई लोगों के घायल होने और वाहनों को नुकसान होने की भी खबरें सामने आई है. बताया जा रहा है, कि दो बाइक और एक कार इस दौरान क्षतिग्रस्त हुए है.

Bahraich News 1 1

वहीं पर यूपी के बहराइच में भी इस समय काफी हिंसात्मक प्रदर्शन जारी है. जिसमें कि दो गुटों के बीच में पथराव और आगजनी की स्थिति उत्पन्न हो गई. इसके साथ ही में आपको बतादें, कि यहां पर भी एक शख्स की मौत की खबर सामने आई है. हालांकि, पुलिस यहां पर सब कुछ संभालने का पूरा प्रयास कर रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join