Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, May 19, 2026 | New Delhi
Jobs

Railway Recruitment 2024: में जारी है 1,113 पदों के लिए भर्ती, जानिए क्या है आवेदन की आखिरी डेट

April 6, 2024 Sneha 1 min read
Railway Recruitment 2024

Railway Recruitment 2024:

आपको बतादें, कि अगर आप भी रेलवे में नौकरी करने का सपना रखते है, तो आपके लिए सुनहरा मौका आ चुका है. जहां पर आपको मिल रहा है अवसर अपने सपने पूरे करने का. आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि देश के युवाओं के लिए सरकार ने रेलवे में लगभग 1 हजार 163 पदों के लिए नियुक्तियां जारी की है. वहीं इन सभी नौकरियों के लिए आवेदन भी अब शुरू कर दिए गए है. जिसमें कि आप जल्द से जल्द इन आवेदनों को भर कर के अपने आप को रजिस्टर कर सकते है. रिपोर्ट के अनुसार पता चला है, कि इन आवेदनों के लिए अंतिम तारीख 1 मई तक की तय की गई है. जिसके लिए आपको इस वेबसाइट South East Central Railway (indianrailways.gov.in) पर जाकर के अपनी जरूरी जानकारी को भरना होगा. जिसके बाद से आप इन भर्तियों के लिए अपना आवेदन दे सकते है.

आपको बतादें, कि इस Railway रेलवे में भर्ती के लिए आपकी उम्र 15 से 24 साल के बीच में ही होनी चाहिए. अन्यथा आप इस आवेदन को भरने में असफल होंगे. जानकारी के लिए बतादें, कि इस बार सरकार के द्वारा रेलवे में 1113 पदों के लिए भर्ती जारी की गई है. जिसमें कि बहुत तरह की भर्ती इस बार रेलवे में होने जा रही है. बतादें, कि इस बार कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामर असिस्टेंट के लिए 10 पदों की भर्ती निकाली गई है. वहीं वेल्डर के लिए 161 पद इस बार खाली है. हेल्थ एंड सेनेटरी इंस्पेक्ट के लिए यहां पर 25 पद है. साथ ही में इलेक्ट्रिशियन के लिए करीबन 212 पदों की भर्ती जारी की गई है. इसके अलावा बताया जा रहा है, कि मशीनिष्ट समेत मेकेनिकल डिजिल के लिए भी 15 और 81 पदों की भर्ती सामने आई है. इन सभी नौकरियों के अलावा भी कई भर्ती इस बार रेलवे विभाग के द्वारा जारी की गई है. जिसमें कि आप आवेदन दे सकते है.

जरूरी जानकारी ये है, कि इन सभी भर्तियों में आपको जिस भी फिल्ड में जाना है आप उसके लिए आवेदन दे सकते है. वहीं आपको इन आवेदनों के लिए कोई भी शुल्क नही देना है. योग्यता की अगर बात की जाए तो आपकेा बतादें, कि 50 प्रतिशत अंकों के साथ में आपका 12वीं कक्षा पास करना इन नौकरियों के लिए जरूरी है, इसके साथ ही में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से ट्रेड में सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join