Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Sun, Apr 26, 2026 | New Delhi ☀
Politics

पीएम मोदी को लेकर के राहुल गांधी के बयान ने मचाया हड़कंप, जानिए क्या है पूरी खबर, पढ़िए डीटेल्स

March 5, 2024 Sneha 1 min read
Lok Sabha Election 2024 3

Lok Sabha Election 2024: आपको बतादें, कि हाल ही में राहुल गांधी देश के अंदर अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को चला रहे है. जहां पर अब ये यात्रा सारंगपुर के बाद आज शाजापुर तक पहुंच चुकी है. जहां पर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी लोगों को संबोधित करते हुए देखे जा रहे है. आपको बतादें, कि शाजापुर से होते हुए यात्रा अब मक्सी की तरफ रवाना होने वाली है.

अब ऐसे में नुक्कड़ पर जब वे लोगों को संबोधित कर रहे थे. तो उन्होनें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बड़ा बयान भी दे दिया है. जिसमें कि उन्होनें कहा है, कि किस प्रकार से मोदी चाहते है, कि जनता राम के नारे लगाती रहे और भूखी ही मर जाए. अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा है, कि मोदी चाहते है, कि देश की जनता सारा टाइम केवल श्रीराम के नारे लगाती रहे और भूखी मर जाए.

इस दौरान राहुल गांधी को ऐसे बहुत से लोग बीच रास्तों में टकराए जो कि मोदी नाम के नारे लगा रहे थे. आपको बतादें, कि जो भी लोग मोदी नाम के नारे लगा रहे थे. उन्हें राहुल गांधी ने भेट में टाॅफिया दी है. जिसके बाद से भाजपा पार्टी भी पीछे नही हटी. भाजपा पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को भेट में आलू दिए है.

जल्द ही उज्जैन पहुचेंगे राहुल गांधी

आपको बतादें, कि जल्द ही राहुल गांधी उज्जैन पहुंचने वाले है. जहां पर वे भगवान महाकाल के दर्शन करने वाले है. इसके साथ ही में आपकेा बतादें, कि वीवीआईपी हेाने की वजह से वे उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाकर के भगवान महाकाल पर जलभिषेक भी करने वाले है. जिसमें कि ये बताया जा रहा है, कि अगर राहुल गांधी 3 बजकर के 30 मिनट के बाद पहुंचते है तो वे गर्भग्रह के अंदर प्रवेश नही कर पाएंगे.

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join