Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, May 14, 2026 | New Delhi
Technology

Ptron ने पेश किए जेनबड्स प्रो 1 मैक्स ईयरबड्स। एक बार चार्ज में 80 घंटे तक चलेंगे।

May 27, 2023 Rupali Parihar 1 min read
Ptron Zenbuds Pro 1 Max

Ptron ने TWS ईयरबड्स की एक नई जोड़ी को पेश किया है, जिसे Zenbuds Pro 1 Max नाम दिया गया है। अत्याधुनिक क्वाइटस्मार्ट एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (एएनसी) और एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ईएनसी) ट्रूटॉकTM प्रौद्योगिकियों की इंजीनियरिंग कुशलता का उपयोग करके तैयार किए गए ये पीट्रॉन जेनबड्स प्रो 1 मैक्स हर मामले में बेहतरीन ऑडियो अनुभव देते हैं।

Zenbuds Pro 1 Max की कीमत

कीमत की बात करें तो ये डिवाइस आपको अमेजन पर खरीदने के लिए मिल जाएगी। इस ईयरबड की कीमत 14,99 रुपये है। इसे आप तीन कलर विकल्प व्हाइट, ब्लैक और ब्लू में खरीद सकते हैं। आइये, इनके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

फीचर्स

PTron Zenbuds Pro 1 Max एक इमर्सिव और अबाधित ऑडियो अनुभव देने का वादा करता है। कंपनी के अनुसार, चाहे आप खुद को शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़क, शोर-शराबे वाले ऑफिस या भीड़-भाड़ वाले हवाई जहाज में पाएं, pTron Zenbuds Pro 1 Max आपके पसंदीदा संगीत का आनंद लेने या जरूरी कॉल पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

Ptron Zenbuds Pro 1 Max ईयरबड्स में QuietSmart Active Noise Cancellation (ANC) तकनीक हैं, जो बाहरी शोर को 30dB तक कम कर देता है और म्यूजिक सुनने या बातचीत करने के लिए एक शांतिपूर्ण ऑडियो वातावरण बनाता है। ईयरबड्स में Environmental Noise Cancellation (ENC) TruTalkTM तकनीक भी है, जो कॉल करने वाले और सुनने वाले दोनों के लिए आवाज की स्पष्टता को बेहतर बनाने के लिए फोन कॉल के दौरान बैकग्राउंड के शोर को फिल्टर और कम करता है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join