Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, May 19, 2026 | New Delhi
Technology

Scam Alert: तेजी से बढ़ रहे है फर्जी ई चालान के मामले, जानिए इससे बचने के क्या है उपाय, पढ़िए डीटेल्स

May 9, 2024 Sneha 1 min read
Fake e Challan

Scam Alert: आपको बतादें, कि आज के Digital डिजिटल युग में तेजी से जहां पर सारे काम Online हो रहे है. वहीं पर स्कैम भी अब तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे है. जिसमें कि आपको बतादें, कि अगर आप जरा सी लापरवाही बरतेंगे और आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा जीरो. ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि हर कोई सावधानी से चीजों को इस्तेमाल करें. आपको बतादें, कि हाल ही में फर्जी ई चालान के मामलों में भी तेजी से देखनें को मिल रहे है. जिसमें कि Cyber साइबर अपराधाी एक फेक e-mail ई मेल भेजकर के लोगो के साथ ठगी कर रहे है. जिससे कि सावधान रहना जरूरी है.

ऐसे में इन फर्जी ई चालानों को रोकने के लिए सरकार भी अब अलर्ट हो चुकी है. जिसमें कि सरकार लोगों को इन फेक ई चालान को लेकर के आने वाले फेक मैसेजेस से सावधान होने के लिए कह रही है. आपको बतादें, कि सरकार ने अपनी इस चेतावनी में लिखते हुए बताया है, कि ईवी चालान घोटाले से सावधान कोई भी ई चालान से जुड़ा हुआ मैसेज आने पर हो जाए सावधान नही तो हो सकता है बड़ा नुकसान. जिसमें कि स्कैमर्स अपनी तरफ से लोगों को मैसेज भेजते है और एक लिंक भी उसके अंदर शामिल होता है. ऐसे में आप जैसे ही उस लिंक पर क्लिक करते है, तो आपकी बैंक अकाउंट डीटेल्स भी उन्हें मिल जाती है. ऐसे में आप कुछ चीजों के जरिए से इनकी पहचान कर सकते है. जैसे कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और स्कैमर्स की वेबसाइट में काफी हद तक अंतर देखा जा सकता है. ऐसे में आपको ये पहचानना होगा, कि आप जहां पर अपना चालान भर रहे है, वो वेबसाइट असली है या नकली.

आपको बतादें, कि ट्रैफिक पुलिस की असली वेबसाइट को अगर आप देखते है तो ये कुछ इस प्रकार http://echallan.parivahan.gov.in/ की दिखाई देती है जिसमें कि आप शब्दों से भी इसकी पहचान कर सकते है. वही स्कैमर्स की वेबसाइट http://echallan.parivahan.in/ में आपको शब्द कुछ हद तक अलग देखनें को मिल जाएंगे.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join