Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, May 21, 2026 | New Delhi
Automobile

Motorcycle Under 1.5 Lakh : धनतेरस में नई बाइक का लेने का है विचार तो जानिये अपने बजट में उपलब्ध इन बाइक के बारे में

October 23, 2024 Sarita Singh 1 min read
Untitled design 2024 10 23T140812.052

Motorcycle Under 1.5 Lakh

Motorcycle Under 1.5 Lakh : अगर आप भी कोई नई बाइक लेना चाहते हैं और आपका बजट डेढ़ लाख के अंदर की बाइक लेने का है तो बाजार में डेढ़ लाख की बाइक के कई सारे विकल्प मौजूद है हम आपको ऐसी बाइकों के बारे में बताएंगे जो डेढ़ लाख से कम कीमत की है और आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है आईए जानते हैं उनके बारे में

रॉयल एनफील्ड हंटर 350

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ,Motorcycle Under 1.5 Lakh में एक बहुत ही शानदार बाइक है जिसमें आपको 349.34 सीसी एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर जो की जे सीरीज इंजन के द्वारा संचालित इंजन है, यह इंजन 20.2 bhp की पावर जेनरेट करता है यह बाइक 27 nm का टार्क जनरेट करती है।

इसके साथ ही आपको इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिल जाएगा,यह गाड़ी आपको 36.02 kmpl का माइलेज देगी ,इसके साथ ही इसमें ट्यूबलेस टायर दिए जा रहे हैं,इसमें आपको कई कलर ऑप्शन मिल जाएंगे इसके साथ ही इसमें फाइव स्पीड गियर बॉक्स भी दिया जा रहा है ,इस शानदार बाइक की अगर शुरुआती कीमत की बात करें तो यह आपको 1,49,000 रुपए की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा।

होंडा एसपी 125

Motorcycle Under 1.5 Lac

Motorcycle Under 1.5 Lakh में अगर बात करें होंडा की होंडा एसपी 125 के बारे में तो ये 116 किलोग्राम की है बाइक ,जिसकी फ्यूल कैपेसिटी 11.02 लीटर है. इसमें 123.94 सीसी फोर स्ट्रोक सी इंजन दिया जा रहा है जो की 10.8 bhp की पावर और 10.9 एनएम का टार्क जनरेट करती है।

इसके साथ इस गाड़ी में फाइव स्पीड गियर बॉक्स है ,यह आपको दो वेरिएंट में मिल जाएगी इसकी शुरुआती एक्स शोरूम की कीमत 88,343 है वही ऑन रोड की कीमत कुछ ज्यादा हो सकती है अगर आप Motorcycle Under 1.5 Lakh लेना चाहते हैं तो यह भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प है .

हीरो एक्सट्रीम 125 R

Untitled design 2024 10 23T140841.870

अगर हम बात करें हीरो की गाड़ी हीरो एक्सट्रीम 125 आर के बारे में तो यह गाड़ी आपको दो वेरिएंट में मिल जाएगी जो की तीन कलर ऑप्शन के साथ आपको मिलेगी ,अगर इसकी माइलेज की बात करें तो यह आपको 66 kmpl का माइलेज देगी।

इसमें आपको 124.7 सीसी का इंजन मिलेगा इसके साथ इसमें फाइव स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स जोड़े गए हैं ,इस गाड़ी के अगर वजन की बात करें तो 136 किलोग्राम की है वहीं इसकी फ्यूल कैपेसिटी 10 लीटर की है अगर इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत की बात करें तो यह 97,666 से शुरू होती है .

हीरो स्प्लेंडर प्लस

Untitled design 2024 10 23T140908.981

हीरो की यह बाइक आपको 97.2 सीसी एयर कूल्ड इंजन के साथ मिलेगी जो 8.2 bhp की पावर जेनरेट करती है ,इसके साथ ही आपको ये 80.6 kmpl का माइलेज दे रही है अगर इसकी शुरुआती कीमत की बात करें तो यह आपको 76,306 से लेकर 77686 तक मिल जाएगी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join