Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
攻击菜鸟黑客闯入攻击菜鸟黑客闯入
Mon, Jul 27, 2026 | New Delhi
Automobile

Maruti की Upcoming SUV कार, देखकर फटी सबकी आंखे

February 14, 2023 Simran Khan 1 min read
Maruti Upcoming SUV

नई दिल्ली: हाल ही में हुए 2023 ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक शानदार जबरदस्त फीचर वाली गुड लुकिंग गाड़ियां पेश की गई. भारतीय बाजार में ज्यादातर ऑटो कंपनियां अपने ग्राहकों के हिसाब से ही अपनी गाड़ियों को डिजाइन कर रही है.

जहां एक तरफ एक से बढ़कर एक गाड़ियां लॉन्च हो रही है वहीं दूसरी तरफ भारतीय बाजार में ग्राहक एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियों को लेना ज्यादा पसंद कर रहे है. SUV सेगमेंट के क्रेज को देखते हुए देश की जानी-मानी और बड़ी कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी ने अपनी अपकमिंग एसयूवी कारों को लॉन्च करने का ऐलान कर सबके होश उड़ा दिए हैं. जी हां दोस्तों मारुति अब बहुत जल्द 3 नई एसयूवी कार लॉन्च करने वाली है.

एक रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार आने वाली मारुति की तीनों एसयूवी कार अन्य एसयूवी कारों को जबरदस्त टक्कर देने वाली हैं. मारुति की नई एसयूवी कारों के लॉन्च होने के पहले ही पूरी तरह से मार्केट में धमाका मच गया है.

Breeza CNG

Maruti Suzuki बहुत जल्द ही भारतीय बाजार में Breeza का CNG वेरिएंट पेश करने वाली है. इसमें आपको 1.5-लीटर वाला चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो की लगभग 26 से लेकर 27 किलोमीटर प्रति किलोग्राम माइलेज प्रदान करेगी. इसकी कीमतों की बता करें तो ये आने वाली Breeza CNG, पेट्रोल वाली Breeza के मुकाबले महंगी रहने वाली है.

Jimny 5 Door

2023 Auto Expo में मारुति सुजुकी ने अपनी Maruti Jimny 5 Door को शो केस किया था जिसके बाद से ही इस गाड़ी की बुकिंग शुरू कर दी गई थी. इसमें आपको 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो की 105ps पावर और 134 एनएम टॉर्क जेनरेट करेगा. कीमत की बता करें तो इसकी कीमत 9 लाख रूपये से शुरू है जो की इसकी एक्स शोरूम कीमत है.

Maruti Fronx

इस गाड़ी को भी अभी हाल ही में हुई नोएडा 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था. इसकी बुकिंग चालू है और इसकी शुरुवाती कीमत लगभग 7 से 7.5 लाख है जो की इसकी एक्स शोरूम कीमत है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join