Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Politics

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई 26 जुलाई तक न्यायिक हिरासत

July 23, 2024 Lavi Rana 1 min read
ms

दिल्ली में कल शराब नीति घोटाले मामले को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई की गई. शराब नीति घोटाले के मामले में फंसे दिल्ली के रह चुके डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल रहे.

ms4
मनीष सिसोदिया

कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मनीष सिसोदिया रहे मौजूद

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब नीति घोटाले के मामले में फंसते ही जा रहे हैं. उन्हें किसी भी तरफ से कोई राहत की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है. शराब नीति घोटाले को लेकर कल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई की गई थी जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मनीष सिसोदिया उपस्थित रहे. कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद भी मनीष सिसोदिया को कोई राहत नहीं मिली है. बल्कि कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 26 जुलाई तक बढ़ा दिया है.

ms2
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ-साथ BRS नेता . के. कवित पर भी सीबीआई द्वारा दिल्ली शराब घोटाले के मामले पर चार्जशीट की गई दाखिल

मनीष सिसोदिया के साथ-साथ के. कविता की भी न्यायिक हिरासत को बढ़ाया

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ-साथ BRS नेता . के. कवित पर भी सीबीआई द्वारा दिल्ली शराब घोटाले के मामले पर चार्जशीट दाखिल की गई है. जिस पर कल सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है. मनीष सिसोदिया के साथ-साथ के. कविता की भी न्यायिक हिरासत को 26 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला कोर्ट द्वारा किया गया है.

ms1
पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और BRS नेता . के. कवित की न्यायिक हिरासत को 26 जुलाई तक बढ़ाया

26 फरवरी 2023 को किया था सीबीआई ने गिरफ्तार

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई के द्वारा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले को लेकर 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था. मनीष सिसोदिया पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के चलते उन्होंने अपने डिप्टी मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था.

ms3
दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले को लेकर 26 फरवरी 2023 को किया था गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद से बहुत बार बिगड़ी मनीष सिसोदिया की तबीयत

सीबीआई के द्वारा दर्ज की गई दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत के आधार पर ED के द्वारा भी मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद से इस मामले की सुनवाई होती रहती है. इस पूरे समय में मनीष सिसोदिया को बहुत बार शारीरिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा जिसके चलते उन्होंने अपने परिवार से बहुत बार मुलाकात की भी मांग की और कोर्ट द्वारा उनकी इस मांग को स्वीकृत भी किया गया.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join