Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Business

Maharashtra Mukhyamantri Annapurna Yojana 2024 में सरकार दे रही है फ्री गैस सिलेंडर ,जानिये डिटेल्स

September 23, 2024 Sarita Singh 1 min read
Untitled design 2024 09 23T154625.330

Maharashtra Mukhyamantri Annapurna Yojana 2024

Maharashtra Mukhyamantri Annapurna Yojana 2024 में महिलाओं को महाराष्ट्र सरकार फ्री में तीन गैस सिलेंडर हर साल दे रही है, जी हां महाराष्ट्र सरकार खाना पकाने के लिए महिलाओं को ईंधन के रूप में गैस सिलेंडर दे रही है ,इसके अंतर्गत पांच व्यक्तियों के वाले परिवार को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

जैसा कि हम सब जानते ही हैं कि महिलाओं का ज्यादातर समय रसोई घर में खाना पकाने में ही बीतता है ऐसे में गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाएं जो कि ईंधन के रूप में लकड़ी या कोयला इस्तेमाल करती हैं उनके स्वास्थ्य और उनकी आंखों के लिए यह धुआं बहुत हानिकारक होता है, ऐसे में महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के लेकर आई है जिसमें महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त में दे रही है यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है और गैस सिलेंडर खरीदने में असमर्थ हैं.

Untitled design 2024 09 23T154739.036

जानिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना क्या है

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू की गई है एक ऐसी योजना है जिसका लाभ महाराष्ट्र में रहने वाले महिलाओं को मिल रहा है ,इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री अजित पवार ने 28 जून 2024 को विधानसभा में की थी ,इस योजना का लाभ महाराष्ट्र के गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए परिवारों को मिलेगा जिसमें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से तीन एलपीजी गैस सिलेंडर हर साल पांच व्यक्तियों वाले परिवारों को दिए जाएंगे। इस योजना में आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://mahafood.gov.in/website/english/PDS2.aspx पर आवदेन कर सकते हैं।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का उद्देश्य

Untitled design 2024 09 23T154705.350

इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को मुफ्त में सिलेंडर देकर उनके होने वाले ईंधन के खर्चे को कम करना है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो चुके हो सके। .इस योजना को लागू करके महाराष्ट्र सरकार अपने राज्य के गरीब लोगों की मदद करना चाहती है।

इस योजना का सीधा लाभ महिलाओं को मिलेगा क्योंकि ममुख्यतः हमारे देश में खाना पकाने का कार्य महिलाओं के द्वारा ही किया जाता है इससे उनके स्वास्थ्य संबंधी सुधार होंगे क्योंकि महिलाएं ईंधन के रूप में कोयले और लकड़ी का उपयोग करती है इस योजना से उन्हें मुफ्त में सिलेंडर मिलेगा जिससे गैस सिलेंडर पर खाना पका सकेंगे और इससे उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के लाभ

प्रत्येक पांच सदस्यों वाले परिवार को इसका लाभ मिलेगा ,जिन परिवार में सदस्यों की संख्या 5 है वह इसका लाभ ले सकेंगे और उन्हें फ्री में तीन सिलेंडर प्रति साल दिए जाएंगे। इस योजना से गरीब और आर्थिक रूप से अक्षम परिवारों को सहायता मिलेगी। इस योजना से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी फायदा भी मिलेगा क्योंकि महिलाओं को खाना पकाने के लिए अब गैस सिलेंडर मिलेगा जिससे उनके आंखों में ईंधन का धुँआ नहीं जाएगा और वह स्वस्थ रहेंगी। इसकी मदद से वे परिवार जिनके पास पैसे कम है वह ईंधन में होने वाले खर्च को बचा सकते हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join