Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 27, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

जन्माष्टमी 2024 में इन चीजों का दान करने से मिलेगा सौभाग्य और खुशहाली

August 23, 2024 Durgesh Yadav 1 min read
Janmashtmi Special

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और शुभ त्योहारों में से एक है. यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है. इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा. जन्माष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ दान का भी बड़ा महत्व होता है. माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है. आइए जानते हैं इस पावन दिन पर किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.

kj1 1

कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? (Janmashtami 2024 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 अगस्त 2024, रविवार को रात 3 बजकर 39 मिनट पर होगी. यह तिथि 26 अगस्त 2024, सोमवार को रात 2 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी. पंचांग के अनुसार, इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा विधिवत रूप से की जाएगी, जिससे सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं.

जन्माष्टमी पर दान का महत्व (Janmashtami 2024 Daan)

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान कृष्ण को प्रिय चीजों का दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. यह चीजें न केवल भगवान कृष्ण को प्रसन्न करती हैं, बल्कि जीवन में सौभाग्य और खुशहाली भी लाती हैं.

  1. अन्न दान: इस दिन अन्न दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अन्न दान महादान होता है, और जन्माष्टमी के दिन इसका विशेष महत्व होता है. अन्न दान से व्यक्ति को अक्षय फल की प्राप्ति होती है.
  2. माखन दान: माखन, जो भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय था, का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. माखन का दान करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
  3. मोरपंख दान: भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख अत्यंत प्रिय है, और इसे उनके मुकुट का हिस्सा भी माना जाता है. मोरपंख का दान करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
  4. वस्त्र दान: इस दिन गरीबों को वस्त्र दान करना भी बहुत पुण्यदायक माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि वस्त्र दान से भगवान कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
  5. कामधेनु गाय की प्रतिमा: कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान भी बहुत शुभ माना जाता है. इससे जीवन में संपन्नता और सुख-समृद्धि का वास होता है.

राशि के अनुसार पूजा और दान

जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार पूजा और दान करने से भी विशेष लाभ मिलता है. पंडितों के अनुसार, इस दिन हर राशि के लोगों को अपने अनुसार पूजा विधि और दान का पालन करना चाहिए, जिससे भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त हो सके.

kj2 1

भगवान कृष्ण के मंत्र

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के निम्न मंत्र का जाप करने से भी विशेष फल की प्राप्ति होती है:

  • कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः.
  • हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे।

इस जन्माष्टमी पर इन शुभ कार्यों का पालन करें और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से अपने जीवन को सुख-समृद्धि और खुशियों से भरपूर बनाएं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join