Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
India

Independence Day 2024: लाल किले में 11वीं बार ध्वजारोहण करेंगे पीएम मोदी, वह ऐसे तीसरे प्रधानमंत्री बन जायेंगे। जिन्होंने लाल किला में सबसे ज्यादा बार झंडा फहराया है. आइये देखते है पहले नंबर पर कौन है,

August 14, 2024 Sarita Singh 1 min read
modi
modi

Independence Day 2024:

Independence Day 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। इस उपलब्धि के बाद वे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आगे निकल जाएंगे,जिन्होंने लगातार 10 बार ऐसा किया था।15 अगस्त 1947 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया था, तब से लेकर आज तक ये प्रथा है, की देश के प्रधानमंत्री ही ध्वजारोहण करते है।

पहला नंबर

jawaharlal nehru GA52 l

पहले नंबर पर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम है। उन्होंने 1947 से 1963 तक लगातार 17 बार तिरंगा फहराया।

दूसरा नंबर

indra

इंदिरा गांधी ने 16 बार झंडा फहराया, 1966 से 1976 तक लगातार पांच बार और फिर 1980 से 1984 तक लगातार पांच बार झंडा फहरायाऐसा करने वाली वो दूसरी प्रधानमंत्री बनी।

तीसरे नंबर

Manmohan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का लाल किले पर झंडा फहराने का उल्लेखनीय रिकॉर्ड है। उन्होंने 2004 से 2013 तक लगातार 10 बार ऐसा किया।

जानकारी के मुताबिक इस साल “लाल किला” परिसर में आयोजित “स्वतंत्रता दिवस समारोह” में करीब 18,000 मेहमान शामिल होंगे। इनमें से 4,000 विशेष अतिथि महिलाओं, किसानों, युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों सहित विभिन्न वर्गों से आएंगे।

वहीं इस साल के समारोह में ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी एथलीटों को आमंत्रित किया गया है। इसमें पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीट भी शामिल हैं। उनकी उपस्थिति का मकसद अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित करना है। इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत ही भव्य होने वाला है।

लाल किले की रोचक कहानी

lal

कैसे बना लाल किला आपको बता दे की जिसे आज हम लाल किले के नाम से जानते है वो पहले किला -ए -मुबारक के नाम से जाना जाता था साल 1638 में सहजहा ने अपनी राजधानी दिल्ली ट्रांसफर कर दी. दिल्ली जिसे हम आज कहते हैं, तब ऐसी नहीं थी. पिछले बादशाहों ने इस शहर को अपने-अपने हिसाब से बनाया था. शाहजहां ने दिल्ली के नक़्शे में एक नई नक्काशी जोड़ी. और इसे नाम दिया, शाहजहानाबाद. जिसे हम आज पुरानी दिल्ली के नाम से जानते हैं.1639 में उन्होंने यमुना के पास एक जमीन चुनी, एक नया किला बनाने के लिए. और इसकी जिम्मेदारी सौंपी, दो भाइयों को. उस्ताद हामिद और उस्ताद अहमद. दोनों इससे पहले ताजमहल में हाथ की कारीगरी दिखा चुके थे. इसलिए दोनों को इस काम के लिए एक करोड़ रूपये की रकम दी गयी. और किले का काम शुरू हो गया. किला बनाने में 10 साल का समय लगा. बनाने में ज्यादातर लाल पत्थर का इस्तेमाल हुआ. इसलिए आगे जाकर इसका नाम लाल किला पड़ गया. हालांकि तब इसे किला-ए-मुबारक कहा जाता था

ये भी पढ़े : Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के लिए जोरों शोरों से तैयारी करते दिखे जवान, कई रास्तें है बंद, यहां पर जानें डीटेल्स

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join