Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 20, 2026 | New Delhi
Science

इस बार 50 डिग्री के पार पहुचेगा तापमान, IMD ने जारी की रिपोर्ट, जानिए डीटेल्स

May 22, 2024 Sneha 1 min read
Weather 1

IMD Updated the Report Said Temperature Will Go More than 50 Degree

आपको बतादें, कि देश भर के विभिन्न हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. अब ऐसे में IMD मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. जिसमें कि आईएमडी की रिपोर्ट में ये बताया जा रहा है, कि आने वाले दिनों में इस गर्मी का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ने वाला है. बतादें, कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत इन दिनों बेहद गर्मी देखनें को मिल सकती है. आईएमडी की रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है, कि इस बार पारा 50 डिग्री से भी ज्यादा उपर जाने की संभावना है. जिससे कि गर्मी में Heatwave लू से बीमारियां लगने की भी खबरें सामने आ रही है. आइए जानते है क्या कहती है आईएमडी की रिपोर्ट

IMD ने जारी कर दी है रिपोर्ट

हाल ही में मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट को जारी करते हुए बताया है, कि किस प्रकार से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के शहरों में आईएमडी की तरफ से रेड अलर्ट को जारी कर दिया गया है. जिसमें कि इस समय इन राज्यों में तेजी से लू चल रही है. जिसके कारण से बीमारियां लगने का खतरा भी बढ़ चुका है. इन्ही राज्यों के अंदर तापमान 46 डिग्री से भी अधिक नोटिस किया गया है. वहीं उत्तर पश्चिम भारत समेत राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इन दिनों ना केवल दिन के समय में गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. बल्कि रात के समय में भी गर्मी थमने का नाम नही ले रही है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के इलाकों में रात के समय में भी काफी गर्मी का माहौल बना हुआ है. वहीं आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि हरियाणा में कल यानि मंगलवार को अधिकतम तानमान 47 डिग्री से भी जयादा का नोटिस किया है. जिसके बाद से मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में रेड अलर्ट केा जारी करते हुए साफ तौर पर कह दिया है, कि इस बार तापमान 50 से भी अधिक जाने की उम्मीद है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join