Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Technology

IIT से की पढ़ाई। शुरू की ऑर्गनिक खेती। सालाना 9 लाख रूपए कमा रहे।

February 27, 2023 Rupali Parihar 1 min read
organic

तथागत बरोड़ ने मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी भोपाल से बीटेक की डिग्री हासिल की है फिर आईआईटी मुंबई से मास्टर्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने जॉब ना करने का विकल्प चुना और वापस अपने गांव पहुँच गए और यहाँ उन्होंने आर्गेनिक खेती करना शुरू किया।

तथागत मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल में मौजूद छापरी गांव के रहने वाले है। 2016 में अपनी पढ़ाई पूरी कर वे वापस इसी गांव में लौट गए और आर्गेनिक खेती करने लगे। तथागत शुरू से ही गांव के लोगो के लिए कुछ करना चाहते थे यही कारण है की उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने पर अपना रिज्यूमे तक नहीं बनाया और ना ही किसी कंपनी में अप्लाई किया।

गाय के गोबर से बनाया गोबर गैस प्लांट

तथागत पिछले 4 साल से Organic खेती कर रहे हैं और पशुपालन के साथ जैविक खाद बनाने का भी काम कर रहे हैं। तथागत ने अपने खेत में ही एक गौशाला शुरू की है जहां करीब 20 गाय हैं. इनसे दूध और दूध के बने प्रोडक्ट तैयार कर उसे सीधे ग्राहकों को बेचते हैं. गाय पालने की वजह से गोबर मिलता है और तथागत ने इसे यूज करने के लिए गोबर गैस प्लांट लगाया है जिससे उनके घर का काम चल जाता है. इस गैस से खाना पकाया जाता है।

खुद तैयार करते है खाद

तथागत पशुओं के गोबर और मूत्र से तैयार खाद का प्रयोग अपने Organic Produce के लिए खेतों में करते हैं. ऑर्गेनिक खेती करने की वजह से तथागत बाहर से खाद और कीटनाशक नहीं खरीदते। आपको बता दे की जीवाशं गोबर, पौधों व जीवों के अवशेष आदि को खाद के रूप में भूमि को प्राप्त होते हैं। जीवांश खादों के प्रयोग से पौधों के समस्त पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं।

सालाना 9 लाख रूपए कमा रहे

तथागत ने 18 एकड़ में Organic फसल की खेती शुरू की है. आज तथागत करीब 18 एकड़ में 17 फसल उगा रहे हैं, जिनमें मोरिंगा, आंवला, हल्दी, अदरक, लेमन ग्रास और चना जैसी फसल शामिल हैं। तथागत साल में इन फसलों की खेती से ₹9 लाख कमा रहे हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join