Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Sun, Apr 26, 2026 | New Delhi ☀
Entertainment

IIFA 2023 में सलमान ने विक्की कौशल को किया इग्नोर। बॉडीगार्ड ने एक्टर को मारा धक्का।

May 26, 2023Rupali Parihar 1 min read
salman vicky

सबसे पॉपुलर अवॉर्ड सेरेमनी में से एक ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स’ का आज अबू धाबी के यास आईलैंड में आगाज होगा। बी-टाउन के सारे सेलिब्रिटीज UAE पहुंच गए हैं। गुरुवार को अवॉर्ड फंक्शन के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, प्रेस कॉन्फ्रेंस से सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो सामने आया है। इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि सलमान ने विक्की को इग्नोर किया। सिर्फ यही नहीं, सलमान के बॉडीगार्ड्स ने जिस तरह से विक्की को साइड किया, वो देखकर भी फैंस को गुस्सा आ रहा है।

IIFA में टकराए सलमान-विक्की

सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल अपने फैंस को सेल्फी दे रहे हैं। इसी दौरान खूब सारे बॉडीगार्ड के साथ दबंग स्टाइल में सामने से सलमान खान आते हैं। विक्की उन्हें हैलो कहते हैं और सलमान भी उनसे बातचीत करते हैं। हालांकि, इस बीच एक चीज ने फैंस को नाराज कर दिया।

सलमान ने किया विक्की को इग्नोर।

इस वायरल वीडियो में Vicky Kaushal को कुछ दूरी पर खड़ा देखा जा सकता है, क्योंकि सलमान अपने बॉडीगार्ड्स के साथ एंट्री करते हैं। जैसे ही सलमान धीरे-धीरे पास आते हैं, विक्की को अभिवादन के लिए सलमान की तरफ हाथ बढ़ाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों में से एक विक्की को सुपरस्टार से दूर धकेल देता है, क्योंकि सलमान ने उनकी तरफ हाथ नहीं बढ़ाया और बस एक लुक देते हुए आगे निकल गए। विक्की के चेहरे के एक्सप्रेशंस साफ नजर आते हैं। वो दूसरी बार भी हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान उन्हें पहचान नहीं पाए और निकल गए।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

एक इंस्टाग्राम यूजर ने कॉमेंट किया, ‘आम आदमी की तरह साइड में कर दिया, लेकिन हम सभी सलमान खान की सुरक्षा के कारणों को जानते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘विक्की को सलमान कितना एटीट्यूड दिखा रहे हैं। अच्छा नहीं लग रहा है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘बहुत फ्रेंडली बात नहीं लग रही है। दोनों गुस्से में दिख रहे हैं। विक्की जो कह रहे थे, उसके जवाब में भी सलमान ने कुछ नहीं कहा।’

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join